संतुतिल रहेगा पर्यावरण से धरती पर रहेगी जीवों की विविधता
संवादसूत्र कुजू/नयामोड़(रामगढ़) भारत सरकार के पर्यावरण वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के
संवादसूत्र, कुजू/नयामोड़(रामगढ़): भारत सरकार के पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अपर निदेशक राजीव रंजन ने गुरुवार को सीसीएल कुजू क्षेत्र के करमा परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के विभिन्न स्थानों का अवलोकन करते हुए संबंधित कागजात की जांच करते हुए परियोजना द्वारा पर्यावरण बचाव के लिए किए गए कार्यो की सराहना की। उपस्थित अधिकारियों को पर्यावरण, वन व जलवायु बचाव के लिए कई दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात परियोजना में अपर निदेशक, सीसीएल कुजू क्षेत्र के महाप्रबंधक संजीव कुमार सिंह, परियोजना पदाधिकारी आनंद मोहन व खान प्रबंधक आरएन सिंह ने पौधारोपण किया। कहा कि धरती के जीवों के लिए पर्यावरण, वन, जलवायु का संतुलन बनाए रखना अति आवश्यक है। पर्यावरण संतुलित रहेगा तभी धरती के जीवों का संतुलन कायम रह पाएगा और जीवों की विविधता रहेगी। इससे पूर्व अपर निदेशक राजीव रंजन को महाप्रबंधक संजीव कुमार सिंह ने बुके देकर स्वागत किया। निरीक्षण में जय प्रकाश सिन्हा, अभिनव श्रीवास्तव, जय प्रकाश कुमार, राजकुमार, एस के सिंह, सुमित कुमार सिन्हा आदि अधिकारी मौजूद थे।