Move to Jagran APP

Shravani Mela 2019: पुलिस वैन पलटने से देवघर जा रहे 22 जवान घायल

हादसे में 22 जवान घायल हो गए। इसमें पांच जवानों को गंभीर चोटें आई है। सभी घायलों को मेदांता हॉस्पिटल व रिम्स में भर्ती कराया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 13 Jul 2019 01:19 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jul 2019 10:01 PM (IST)
Shravani Mela 2019: पुलिस वैन पलटने से देवघर जा रहे 22 जवान घायल
Shravani Mela 2019: पुलिस वैन पलटने से देवघर जा रहे 22 जवान घायल
दुलमी(रामगढ़), जेएनएन। विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने रांची से देवघर जा रही जैप 2 के जवानों की बस शनिवार को सिकिदिरी-गोला पथ की जोबला घाटी में ब्रेक फेल होने के बाद दुर्घटनाग्र्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक जवान घायल हो गए हैं। सभी घायलों को रांची के इरबा स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन जवानों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायल जवानों को प्रारंभिक इलाज के बाद रिम्स भेजा गया है।
बताया जाता है कि जैप 3 की बस टाटीसिलवे से जैप-2 के कुल 52 वायरलेस ऑपरेटर के प्रशिक्षु जवानों को लेकर श्रावणी मेले के लिए देवघर जा रही थी। चालक जुएल लुगुन ने बताया कि जोबला घाटी के अंधा मोड़ की ढलान में बस का ब्रेक फेल हो गया। उधर विपरीत दिशा में कई छोटी-छोटी गाडिय़ां आ रही थीं। उन्हें बचाने के लिए बस को घाटी के चट्टान से टकराकर रोकने का प्रयास किया। बस के चट्टान से टकराते ही बाएं छोर पर बैठे जवान घायल हो गए। सूचना मिलने पर सिकिदिरी एवं रजरप्पा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को मेदांता अस्पताल भेजने की व्यवस्था की।
इधर, ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर, ओरमांझी इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो एवं हुटूप टीओपी के प्रभारी जमेदार मुंडा ने मेदांता अस्पताल जाकर घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना। इससे पूर्व भी विगत वर्ष घाटी के इसी स्थान पर श्रावणी मेले में डयूटी के लिए जा रहे आर्मी के जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक जवान घायल हुए थे।
मेदांता में इनका चल रहा इलाज
राहुल कुमार, पूरन उरांव एवं सुनील कुमार।
रिम्स में ये हैं भर्ती
सौरभ मुर्मू, विरगा लकड़ा, बबलू कुमार रोबिन, कामाख्या पॉल, राजा कुमार, सुधीर कुमार यादव, अजीत कुमार बेहरा, दीपक कुमार, नटवर कृष्ण।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.