विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुशवाहा समाज संगठित हो : भुनेश्वर मेहता

By JagranEdited By:
Published: Sun, 14 May 2017 07:40 PM (IST)

रामगढ़ : झारखंड कुशवाहा महासभा के सरंक्षक सह पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि कुशवाहा

कुशवाहा समाज संगठित हो : भुनेश्वर मेहता
कुशवाहा समाज संगठित हो : भुनेश्वर मेहता

रामगढ़ : झारखंड कुशवाहा महासभा के सरंक्षक सह पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि कुशवाहा समाज जागे और संगठित होकर आगे बढे। क्योंकि 2014 के विधानसभा चुनाव की गलती की पुनर्रावृति नहीं करनी है। कहा कि 2019 का चुनाव हमारा होगा। ज्यादा से ज्यादा अपने समाज के विधायक को जीताकर भेजें। इससे पूर्व आयोजकों ने मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता, पूर्व मंत्री अकलू राम महतो, अध्यक्ष हकीम प्रसाद मेहता, महासचिव सत्यदेव प्रसाद वर्मा, पूर्व मंत्री देवीदयाल कुशवाहा, वर्तमान विधायक जेपी वर्मा, महिला अध्यक्षा लीलावती देवी, उपाध्यक्ष रेणु कुमारी सिन्हा, राजपति देवी सहित अन्य अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। अतिथियों ने दीप जलाकर व गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। स्वागत भाषण भुनेश्वर महतो उर्फ भुन्नू ने दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि संगठित होकर आगे बढ़े। तीन लोकसभा क्षेत्र व 12 विधानसभा सीटों पर जीत हम प्राप्त कर सकते है। कहा कि अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाए। हकीम प्रसाद वर्मा ने कहा कि पूर्व सांसद के आह्वान पर सभी कुशबंधु प्रदेश को एकजुट करेंगे। सम्मेलन में दहेज प्रथा का पूरजोर विरोध किया गया। साथ ही दहेज लेने व देने दोनों पर पाबंदी लगाने की बात कहीं। पूर्व मंत्री अकलू राम ने कहा कि कुशवाहा इस बार चुकना नहीं और ज्यादा से ज्यादा विधायकों को जीताकर विधायकों को विधानसभा भेजे। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्षीय मंडल ने किया। इस दौरान प्रणव वर्मा, ओमप्रकाश, पूरन महतो, अमरलाल महतो, घनश्याम महतो, अयोध्या प्रसाद, मंजू राज, इंद्रमणि देवी, ओमप्रकाश भगत, बटेश्वर महतो, जितेंद्र ¨सह कुशवाहा, देवेंद्र महतो, उचित महतो, सुरेंद्र प्रसाद, विजय महतो आदि मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।