विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिटायर्ड सेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन

By Edited By:
Published: Fri, 05 Aug 2016 06:31 PM (IST)

संस, रामगढ़ : पेंशन व मेडिकल सुविधा सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत सेल एक्स-इम्पलाइज एसोसिएशन

News Article Hero Image

संस, रामगढ़ : पेंशन व मेडिकल सुविधा सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत सेल एक्स-इम्पलाइज एसोसिएशन ने शुक्रवार को देश स्तरीय कार्यक्रम के तहत मरार, रांची रोड स्थित सेल रिफ्रैट्रीज यूनिट, इफिको के समक्ष रैली निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद सेल के पूर्व अधिकारी व कर्मचारियों ने एसोसिएशन के बैनर तले इफिको के प्रभारी महाप्रबंधक धीरेंद्र कुमार को एक ज्ञापन भी सौंपा। एसोसिएशन के जयंत बोस ने बताया कि सेल के एक लाख 10 हजार सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेल प्रबंधन द्वारा उनके अधिकार से वंचित रखा है। उनलोगों के साथ सेल प्रबंधन सौतेला व्यवहार कर रहा है। एसोसिएशन ने सेल प्रबंधन व सरकार से मांग की है कि एक जनवरी 2007 से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन देने, मेडिकल की सुविधा प्रदान करने आदि की सुविधा दी जाए। रैली में मुख्य रूप से जयंत बोस, एएन सहाय, सुभाष प्रसाद ¨सह, अनिल कुमार ¨सह, एके श्रीवास्तव, नसीबुल होदा, एनसी दास, डीएन बनर्जी, डीएन गिरी, केके श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।