भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे मुख्यमंत्री
मेदिनीनगर: बेतला में भाजपा का प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन 10 मार्च को होगा। इसमें भाजपा के प्रद
मेदिनीनगर: बेतला में भाजपा का प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन 10 मार्च को होगा। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ,मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत कई वरीय नेता शामिल होंगे। सम्मेलन में पलामू जिले के सभी 283 पंचायतों के पंचायत प्रभारी सह प्रभारी सहित 825 प्रतिनिधि गण शिरकत करेंगे। इसके अलावा मेदनीनगर शहर के सभी वार्डों के प्रभारी सह प्रभारी, विश्रामपुर, हुसैनाबाद नगर पंचायत के वार्डों के प्रभारी सह प्रभारी भाजपा के जिला पदाधिकारी, जिले में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष , जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक, नगर परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष व अन्य प्रतिनिधि भाग लेंगे। भाजपा के पलामू जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष, मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री को ससमय कार्यक्रम स्थल पहुंचने का कहा है।