Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं के सम्मान पर नहीं आने देंगे आंच : कमलेश

हरिहरगंज : किसी भी पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता ही होते हैं। उनके बलबूते ही पार्टी की जीत सुनिश्चित होत

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 05:13 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 05:13 PM (IST)
कार्यकर्ताओं के सम्मान पर नहीं आने देंगे आंच : कमलेश
कार्यकर्ताओं के सम्मान पर नहीं आने देंगे आंच : कमलेश

हरिहरगंज : किसी भी पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता ही होते हैं। उनके बलबूते ही पार्टी की जीत सुनिश्चित होती है। हम किसी भी कार्यकर्ता के मान सम्मान पर आंच नहीं आने देंगे।

loksabha election banner

उक्त बातें सूबे के पूर्व मंत्री सह राकांपा नेता कमलेश कुमार ¨सह ने कहीं। वे शुक्रवार को पीपरा प्रखंड क्षेत्र स्थित मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर अपने कार्यकाल में जो कार्य कर दिया वह मील का पत्थर है। अपने कार्यकाल में हरिहरगंज-हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास किया। इसमें पीपरा को प्रखंड का दर्जा दिलाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चट्टानी एकता का परिचय देते हुए हौसले के साथ गांव-गांव में संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इंटक के प्रदेश महासचिव बीनू ¨सह ने कहा कि पूर्व मंत्री कमलेश कुमार ¨सह विकास पुरुष हैं। इनके द्वारा क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य कराया गया है। राकांपा के वरिष्ठ नेता व हरिहरगंज मुखिया संघ अध्यक्ष सरोज प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि पूर्व मंत्री अपने कार्यकाल में हरिहरगंज हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र को विकास में अव्वल बनाया था। कहा कि हुसैनाबाद की बदतर हालात में सुधार के लिए जन आंदोलन की जरूरत है। सम्मेलन में दूसरे दलों के कई लोगों ने राकांपा का दामन थामा। इसे पूर्व मंत्री ने माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम ¨सह व संचालन प्रयाग राम ने किया। इस अवसर पर विजय राम, जितेंद्र पासवान, प्रवेश राम, अरुण मिश्रा, बबन तिवारी, राधेश्याम ¨सह, राजकुमार प्रजापति, सुरेश यादव, शिवलाल राम, राजकुमार ठाकुर, रामेश्वर यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.