तरहसी में भाजपाइयों ने मनाया जश्न
सगालीम : तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम में दो राज्यों में भाजपा को मिली जीत की ख
सगालीम : तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम में दो राज्यों में भाजपा को मिली जीत की खुशी में सोमवार को तरहसी प्रखंड कार्यालय में भाजपाइयों ने जश्न मनाया। भाजपाइयों ने रंग अबीर जमकर उड़ाए। साथ ही मिठाईयां बांटी। बम-पटाखे भी फोड़े। मंडल अध्यक्ष प्रवीन ¨सह, बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू प्रसाद ने जीत पर केंद्रीय नेतृत्व अमित शाह, नरेंद्र मोदी को बधाई दी। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह जीत सरकार की सबका साथ सबका विकास की जीत है। भावी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। 20 सूत्री अध्यक्ष शंभू ने कहा कि यह जीत भाजपा के साथ-साथ लोकतंत्र की भी जीत है। मौके पर विजय तिवारी, भीमागिरी, दिनेश रजक, संतू राम, प्रमोद साव, आरती पांडेय, सुरेश राम सहित दर्जनों भाजपाई शामिल थे।