Move to Jagran APP

तीन बच्चों के साथ तालाब में कूदी महिला, दो बच्चों की मौत

संवाद सूत्र लेस्लीगंज (पलामू) लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में गोराडीह गांव में रविवार को घरेलू विवाद

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 07:54 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 07:54 PM (IST)
तीन बच्चों के साथ तालाब में कूदी महिला, दो बच्चों की मौत
तीन बच्चों के साथ तालाब में कूदी महिला, दो बच्चों की मौत

संवाद सूत्र, लेस्लीगंज (पलामू) : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में गोराडीह गांव में रविवार को घरेलू विवाद के बाद एक महिला संगीता देवी अपने तीन बच्चों के साथ तालाब में कूदकर खूदकुशी की कोशिश की। डूबने से उसके दो बच्चों की मौत हो गई जबकि महिला गंभीर है वहीं एक बच्ची बच गई।

loksabha election banner

बताया गया कि सुदामा महतो का अपनी पत्नी संगीता देवी से किसी बात पर कहा-सुनी हुई थी। इससे नाराज संगीता ने यह कदम उठाया। तालाब में पानी भरा होने के कारण दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने महिला व एक बच्ची को बचा लिया। मृतकों में बड़ी बेटी छह वर्षीय रूपांजलि कुमारी व आठ माह का छोटा पुत्र शामिल है। महिला को गंभीरावस्था में लेस्लीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर परिजनों ने मामला छुपाने के लिए दोनों बच्चों के शव को दफना दिया। इसकी सूचना लेस्लीगंज थाना पुलिस को मिली तो पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी गई। खबर लिखे जाने तक बच्चों के शव को निकाला नहीं गया था। बाक्स..पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद को लेकर यह घटना हुई है। घटना में दो बच्चों की मौत हो गई। महिला गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस की ओर से घटना की छानबीन की जा रही है।

वीरेन मिज, थाना प्रभारी, लेस्लीगंज, पलामू।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.