विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू में कुएं से मिला युवती का शव, कई दिनों से थी लापता; जांच में जुटी पुलिस

By SachidanandEdited By: Mansi Kumari
Published: Wed, 16 Sep 2026 01:36 PM (IST)

पलामू के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के लुम्बा सतबहिनी गांव में एक युवती का शव कुएं से बरामद किया गया, ...और पढ़ें

कुएं से मिला युवती का शव।

कुएं से मिला युवती का शव।

HighLights

  1. पलामू के लुम्बा सतबहिनी गांव में कुएं से मिला युवती का शव।

  2. युवती कई दिनों से लापता थी, गांव में अफरा-तफरी का माहौल।

संवाद सूत्र, ऊंटारी रोड (पलामू)। ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के नावागढ़ में बुधवार को एक नाबालिग लड़की का शव उसके घर के परिसर में स्थित कुएं से बरामद किया गया। मंगलवार देर शाम परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग मोबाइल फोन पर एक लड़के से बातचीत करती थी। परिवार वालों को इसकी जानकारी थी और इस बात को लेकर पूर्व में उसके साथ मारपीट किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। लड़की के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसके कथित प्रेमी से भी पूछताछ की थी।

इसी बीच बुधवार को घर की दहलीज पर स्थित कुएं से नाबालिग का शव बरामद हुआ। ऊंटारी रोड थाना प्रभारी संतोष कुमार गिरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा होने की आशंका है। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर नहर में मिला दो दिनों से लापता युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी