Move to Jagran APP

Lok Sabha Polls 2019: जनता के मत से ही संवरती है देश की किस्मत

Lok Sabha Polls 2019. चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। इसमें मतदाताओं को बढ़-चढ़कर भूमिका निभाना चाहिए। इसमें सभी मतदाताओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 04:39 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 04:39 PM (IST)
Lok Sabha Polls 2019: जनता के मत से ही संवरती है देश की किस्मत
Lok Sabha Polls 2019: जनता के मत से ही संवरती है देश की किस्मत

पलामू, जासं। चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। इसमें मतदाताओं को बढ़-चढ़कर भूमिका निभाना चाहिए। इसमें सभी मतदाताओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना है। पलामू संसदीय सीट पर 29 अप्रैल को मतदान है। इस दिन सुबह सात बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान होगा।

loksabha election banner

इस दौरान अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान अवश्य करें। जितना अधिक मतदाता वोट देंगे, हमारा लोकतंत्र उतना ही ज्यादा मजबूत होगा। मतदान के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि किसी के प्रलोभन में नहीं आएं। जाति व धर्म से ऊपर उठकर स्वविवेक से मतदान करने की जरूरत है।

हमारा एक-एक वोट कीमती है। ऐसे में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बूथ पर अवश्य जाएं। स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। मतदान के लिए उन्हें अपने साथ लेकर बूथ पर जाएं। मतदाताओं को बताएं कि लोकतंत्र के इस महापर्व की बहुत बड़ी अहमियत है। जनता के मत से ही देश की किस्मत सवंरती है।

-डॉ. मोहिनी गुप्ता, प्राचार्या, योद्ध सिंह नामधारी महिला कॉलेज, मेदिनीनगर, पलामू।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.