Move to Jagran APP

विष्णु अध्यक्ष व रामेश्वर बने झापा के महासचिव

प्रखंड संरक्षक के रूप में लोग हुए शामिल

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Aug 2022 06:21 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2022 06:21 PM (IST)
विष्णु अध्यक्ष व रामेश्वर बने झापा के महासचिव

विष्णु अध्यक्ष व रामेश्वर बने झापा के महासचिव

loksabha election banner

संसू,मेदिनीनगर (पलामू): रामगढ़ प्रखंड के बाघी में झारखंड पार्टी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता झापा के जिलाअध्यक्ष सह आंदोलनकारी देवराज शर्मा ने की। संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमृत राम चंद्रवंशी ने किया मौके पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक में पार्टी की प्रखंड कमेटी गठित की गई। सर्वसम्मति से डा विष्णु को पार्टी का रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष व रामेश्वर सिंह को महासचिव मनोनीत किया गया। जितेंद्र बैठा को कोषाध्यक्ष चुना गया। राजबली सिंह व धनौजा देवी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उर्मिला देवी को सचिव व प्रभादेवी को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। नरेश सिंह व सत्येंद्र राम को प्रखंड संरक्षक मनोनीत किया गया। कमेटी का विस्तार 28 अगस्त को आहुत अगली बैठक में करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अलग झारखंड राज्य के आंदोलनकारियों के मान सम्मान,पेंशन दिलाने व कार्यकर्ताओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्णय लिया गया। मौके पर कैलाश राम, रघुनाथ बिहारी, कामाख्या सिंह, रामचंद्र यादव, अजय चौधरी, अरविंद सिंह, तुलसी सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.