हड़ताली पारा शिक्षकों के कारण विद्यालय बंद
लातेहार : राज्य सरकार ने राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सभी विद्यालय के
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 04:36 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 04:36 PM (IST)
लातेहार : राज्य सरकार ने राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सभी विद्यालय के शिक्षक को विद्यालय खोलने का आदेश दिया था। लेकिन, लातेहार जिले के पारा शिक्षक ने सरकारी आदेश को धत्ता बताकर कर अपनी मांग को लेकर जारी आंदोलन में भाग लेने के लिए रांची चले गए। जिससे जिले में अधिकांश विद्यालय गुरुवार को बंद पाए गए। विद्यालय के बच्चे स्कूल पहुंचे और इंतजार करने के बाद भी विद्यालय का ताला नहीं खुला तो बच्चे अपने अपने घर वापस लौट गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें