Jharkhand Election Result 2019: पलामू में भाजपा के वीडी राम को निर्णायक बढ़त, पार्टी में खुशी की लहर
Jharkhand Election Result 2019. पलामू लोकसभा क्षेत्र के चुनाव परिणाम अभी तक यह बता रहे हैं कि यहां से भाजपा के उम्मीदवार वीडी राम को जीत मिलनी निश्चित है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 01:20 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 01:20 PM (IST)
रांची, जेएनएन। Jharkhand Election Result 2019 - लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। पलामू लोकसभा क्षेत्र से मिल रहे आंकड़े के अनुसार यहां से भाजपा के उम्मीदवार वीडी राम विजय की ओर अग्रसर हैं। यहां से महागठबंधन के तहत राजद के प्रत्याशी घूरण राम वोटों की गिनती में पीछे चल रहे हैं। अब तक की वोटों की गिनती में भाजपा के वीडी राम को 258941 मत मिले हैं। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के घूरन राम को 96513 वोट प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी 162428 वोटों से आगे चल रहे हैं।
इस लोकसभा चुनाव में पलामू मेें 64.35 फीसद वोट पड़े थे। यहां 29 अप्रैल को मतदान हुआ था। वर्ष 2014 में यहां से भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम निवार्चित हुए थे। उन्हें 476513 वोट मिले थे। उन्होंने राजद प्रत्याशी मनोज कुमार को 263942 वोटों से हराया था। 2014 में कुल 59.43 प्रतिशत वोट पड़े थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें