Move to Jagran APP

नशे में कुएं में गिरे दो युवक, हुई मौत

सगालीम : पलामू जिले के तरहसी प्रखंड क्षेत्र के बेदानी गांव में शनिवार की देर शाम कुएं में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 06:34 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 06:34 PM (IST)
नशे में कुएं में गिरे दो युवक, हुई मौत
नशे में कुएं में गिरे दो युवक, हुई मौत

सगालीम ,पलामू : पलामू जिले के तरहसी प्रखंड क्षेत्र के बेदानी गांव में शनिवार की रात कुएं में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। ग्रामीण व पुलिस का दावा है कि दोनों गांजा व शराब के आदि थे और इसी में उनकी जान गई। मृतक बेदानी गांव निवासी अभिषेक कुमार पांडेय (20) व उपेंद्र भुइयां (19) थे। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। मृतक दोनों युवक अपने माता-पिता के एकलौते पुत्र थे। जानकारी के अनुसार मृतक अभिषेक कुमार पांडेय व उपेंद्र भुइयां बेदानी गांव स्थित सड़क किनारे एक कुएं पर बैठे थे। अचानक उनके कुंए में गिरने की आवाज सुन लोग जुटे। कुएं में दो लोगों की गिरने की सूचना पाकर तरहसी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस व ग्रामीणों ने झगड़ डालकर दोनों युवकों को गंभीर स्थिति में कुएं से बाहर निकाला। उक्त दोनों युवकों को सदर अस्पताल मेदिनीनगर इलाज के लिए भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस दोनों शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। रविवार को दोनों युवकों का शव गांव पहुंचा। हालांकि मृतक के परिजनों ने गांव में किसी से दुश्मनी से इंकार किया है। इधर तरहसी थाना प्रभारी देवनाथ उरांव ने बताया कि मृतक दोनों युवक अपने-अपने माता-पिता का एकलौते पुत्र थे। दोनों नशापान करते थे। आए दिन दोनों गांजा व शराब पीते थे। शनिवार को दोनों युवक कहीं दूसरी जगह शराब पीकर बेदानी में एक कुआं के किनारे बैठकर गांजा व शराब पी रहे थे। इसी बीच एक को चक्कर आ गया। इससे एक कुंआ में गिरने लगा। इसे बचाने में दूसरा भी कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने बताया कि अभिषेक पांडेय टेंपो भी चलाता था। अभिषेक व उपेंद्र जिगरी दोस्त थे। यह दोनों हमेशा साथ-साथ खाते-पीते थे। मृतक अभिषेक कुमार पांडेय व उपेंद्र भुइयां हमेशा एक साथ रहते थे, उनके घर आने-जाने का भी कोई समय नहीं था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.