पलामू में करंट लगने से 2 की मौत, एक गंभीर Palamu News
Jharkhand. दोनों मजदूर भवन निर्माण के कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान दोनों बिजली करंट की चपेट में आ गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 02:27 PM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2019 02:27 PM (IST)
पलामू, जासं। पलामू जिले में रविवार को दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मजदूर भवन निर्माण के कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आ गए। इससे दोनों मजदूरों की मौत हो गई। एक अन्य मजदूर की हालत गंभीर है। घायल को मेदिनीनगर पीएमसीएच भेजा गया है। घटना पलामू जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध गांव की है। घटना की सूचना चैनपुर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें