पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों की बरसी पर लगे 40 पौधे
पुलवामा में शहीद 40 जवानों की बरसी पर विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने छात्राओं के साथ 40 पौधे लगाए। शुक्रवार को गुमला जिले के पालकोट स्थित बघीमां कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय परिसर में पौधों को रखकर पहले पर्यावरण धर्म का प्रार्थना किया गया। इसके पश्चात पुलवामा में शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही राष्ट्रीयगान के पश्चात वृक्षों पर रक्षाबंधन कार्यक्रम चलाकर वृक्षों को बचाने का आह्वान किया। पर्यावरणविद कौशल ने कहा कि सभी किसी न किसी मौके पर पौधा लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपनी भूमिका निभाएं। कहा कि इससे
संवाद सूत्र, मेदिनीनगर : पुलवामा में शहीद 40 जवानों की बरसी पर विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने छात्राओं के साथ 40 पौधे लगाए। शुक्रवार को गुमला जिले के पालकोट स्थित बघीमां कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय परिसर में पौधों को रखकर पहले पर्यावरण धर्म का प्रार्थना किया गया। इसके पश्चात पुलवामा में शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही राष्ट्रीय गान के पश्चात वृक्षों पर रक्षाबंधन कार्यक्रम चलाकर वृक्षों को बचाने का आह्वान किया। पर्यावरणविद कौशल ने कहा कि सभी किसी न किसी मौके पर पौधा लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपनी भूमिका निभाएं। कहा कि इससे 84 लाख जीवों की रक्षा तो होगी ही शहीदों की याद भी ताजा होगी। इससे देशप्रेम भी बढ़ेगा। कहा कि वृक्ष व सैनिक दोनों पूजनीय हैं। दोनों ही समाज के परोपकार में लगे रहते हैं। जायसवाल ने बच्चों को चलने वाले व बिना मिट्टी-पानी के जिदा रहने वाले पेड़ों के बारे में बताया। कहा कि पूरी दुनिया में प्रदूषण की आग लगी है। जल व ऑक्सीजन संकट से उबरने के लिए एकमात्र विकल्प पौधरोपण ही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के वार्डेन प्रफुल्ल एक्का व संचालन सरोजिनी कुमारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अंजलि ने किया। कार्यक्रम में संध्या गुप्ता, रूबेला, प्रभावती मिश्रा, विनय कुमार, मोहन समेत बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल थे।