जपला-हैदरनगर मुख्य पर गिरा विशाल पेड़, आवागमन बाधित
हुसैनाबाद : जपला-हैदरनगर मुख्य पथ में रेलवे स्टेशन के करीब विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरन
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 06:59 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 06:59 PM (IST)
हुसैनाबाद : जपला-हैदरनगर मुख्य पथ में रेलवे स्टेशन के करीब विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से मोहम्मदगंज जपला मुख्य पथ पर आवागमन बाधित है। सुबह खुलने बाली बसों के अलावा कई वाहन जाम में फंसे हैं। पेड़ गिरने से 11 हजार वोल्ट का बिजली का पोल चूर हो गया। जिससे हैदरनगर प्रखंड क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बंद है। पेड़ हटाने में हैदरनगर थाना पुलिस जुट गई है। तार पोल ठीक करने में दो दिन का समय लग सकता है। सड़क अवरूद्ध होने से जिला मुख्यालय डालटनगंज व मुख्य बाजार डिहरी ऑन सोन से मोहम्मदगंज समेत तीन प्रखंडों का संपर्क टूट गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें