पलामू प्रमंडल के 11 शिक्षा कर्मियों का स्थानांतरण
मेदिनीनगर : स्थानीय आरडीडीई कार्यालय कक्ष में मंगलवार को प्रमंडलस्तरीय शिक्षा स्थापना समिति की बै
मेदिनीनगर : स्थानीय आरडीडीई कार्यालय कक्ष में मंगलवार को प्रमंडलस्तरीय शिक्षा स्थापना समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पलामू के आरडीडीई राम रतन राम ने की। बैठक में प्रमंडलीय शिक्षा स्थापना समिति के समक्ष माध्यमिक शिक्षा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड के संबंध में विचार विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि तीन वर्षों से अधिक एक ही कार्यालय कार्यरत कर्मियों का स्थानांतरित किया जाए। इसमें तीन वर्ष से अधिक समय तक एक ही कार्यालय में पदस्थापित लिपिकों की संख्या 8 मिली। चार वर्षों से अधिक कार्यरत लिपिकों की संख्या 5 व 5 वर्षों से अधिक कार्यरत लिपिक की संख्या 6 थी । 6 वर्षों से अधिक समय तक कार्यरत लिपिक की संख्या 3 है। आरडीडीई ने पाया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, जिला शिक्षा अधीक्षक गढ़वा के कार्यालय में लिपिक पद स्वीकृत नहीं है। ऐसी स्थिति में निर्णय लिया गया कि पलामू के क्षेत्रीय कार्यालय तथा लातेहार जिला के क्षेत्रीय कार्यालय में ही परस्पर स्थानांतरण की कार्रवाई की जाए। इस आधार पर हस्तानांतरण से होने वाली नई रिक्त एवं कुछ पुरानी रिक्तियों को ध्यान में रखते हुए 5-6 वर्ष से अधिक अवधि तक एक ही कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों का स्थानांतरण का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। 5 वर्षों से अधिक समय तक कार्यरत कर्मियों को उनके नाम एवं कार्यालय में हस्तांतरित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसमें अरुण कुमार जिला शिक्षा अधीक्षक पलामू से क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा तबादला किया गया। लल्लू साहू जिला शिक्षा अधीक्षक पलामू से क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा भेजा गया। बलिराम ठाकुर जिला शिक्षा अधीक्षक पलामू से अवर प्रमंडल शिक्षा पदाधिकारी पलामू-गढ़वा लातेहार भेजे गए। प्रदीप राम अवर प्रमंडल शिक्षा पदाधिकारी पलामू-गढ़वा-लातेहार से जिला शिक्षा अधीक्षक लातेहार गए। मोहम्मद शाहरुख अहमद को राजकीय उच्च विद्यालय जिला स्कूल मेदिनीनगर से राजकीय उच्च विद्यालय नवस्थापित मेदिनीनगर भेजा गया। राजेंद्र राम राज्यस्थापित उच्च विद्यालय मेघनगर से जिला शिक्षा अधीक्षक लातेहार भेजे गए। दिलीप कुमार क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा से जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय गढ़वा, बिपिन बिहारी क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा से जिला शिक्षा पदाधिकारी पलामू में तबादाला किया गया । बैठक में तीनों जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी मौजूद पलामू की अरुणानाथ,गढ़वा की मुक्ति रानी ¨सह व नीरजा कुजूर जिला शिक्षा पदाधिकारी मौजूद थे।