फकीर बन घूम रहे ठग, हजारों ले उड़े
हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में फकीर के वेश में लूटेरे घूम रहे हैं। वह घर की महिलाओं को पहले तिलिस्म दिखाते है जब वह विश्वास आ जाती हैं तब उन्हें शिकार बनाया जाता है। ऐसी ही एक घटना हैदरनगर थाना के बिलासपुर गांव में घटी। दो लोग फकीर के वेश में गांव में पहुंचे। उन्होंने बारी बारी कर तीन महिलाओं को लूट का शिकार बनाया।
हैदरनगर : हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में फकीर के वेश में ठग घूम रहे हैं। वह घर की महिलाओं को पहले तिलिस्म दिखाते हैं। जब वह विश्वास में आ जाती हैं, तब उन्हें ठगी का शिकार बना लेते हैं। ऐसी घटना हैदरनगर थाना के बिलासपुर गांव में घटी। दो लोग फकीर के वेश में गांव पहुंचे, उन्होंने बारी-बारी से तीन महिलाओं से हजारों रुपये की ठगी कर ली। घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता के पति संतोष सिंह, अक्षय सिंह व पवन राम ने बताया कि शुक्रवार की सुबह फकीर के वेश में दो लोग उनके घर आए। उन्होंने उनकी पत्नी को मिट्टी से सिदूर बनाकर, मुंह से शिव लिग निकाल कर व पानी पीकर दूध की कुल्ली करके दिखाया। यह देख महिलाए उनके झांसे में आ गई। इसके बाद फकीरों ने कहा कि जितना पैसा है अपने पर्स में डालकर लाएं। वह मंत्र पढ़कर पर्स लौटा देंगे, शनिवार की सुबह पर्स खोलकर देखना पर्स से नोटों की बारिश होगी। महिलाओं ने वैसा ही किया। फकीरों ने पर्स वापस करते हुए कहा कि इसे सुरक्षित स्थान पर रख दें और शनिवार की सुबह 10 बजे खोलकर देंखेगी। उससे नोट की बारिश होगी। फकीरों के कहने के अनुसार महिलाओं ने शनिवार को वैसा ही किया। उन्होंने सुबह अपना-अपना पर्स देखा तो पता लगा की उसमें रखे गए रुपए गायब हैं। अब उन महिलाओं के पति उन लूटेरे फकीरों को विभिन्न गावों में तलाश करने में जुटे हैं।