स्कॉर्पियो दुर्घटना में गर्भवती समेत तीन महिलाओं की मौत
दिनीनगर-रांची मुख्य मार्ग पर बकोरिया में सोमवार की देर रात स्कॉर्पियो दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई। चालक समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना में एक महिला की मौत घटनास्थल पर हुई। दो की मौत रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में हुई। दो घायल का इलाज तुंबागडा स्थित नवजीवन अस्पताल में किया जा रहा है।
जेएनएन, मेदिनीनगर/ सतबरवा : मेदिनीनगर-रांची मुख्य मार्ग पर बकोरिया में सोमवार की देर रात स्कॉर्पियो दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दो की मौत रांची ले जाते वक्त रास्ते में हुई। दो घायलों का इलाज तुंबागडा स्थित नवजीवन अस्पताल में किया जा रहा है। स्कार्पियो चालक को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। सभी मृतका व घायल लातेहार जिला के मनिका थाना क्षेत्र के बरवईया गांव निवासी हैं।
बताया गया कि मेदिनीनगर-रांची एनएच 75 पर बकोरिया गांव में सोमवार की देर रात एक स्कार्पियो सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। मृतकों में बरवईया गांव निवासी गुलाम सरोवर अंसारी की गर्भवती पत्नी रूखसाना बीबी (22 वर्ष), रमजान अंसारी की पत्नी हमीदा बीबी (45 वर्ष) व गांव की दाई छठ्ठू की पत्नी अलकरिया देवी (70 वर्ष)शामिल है।