अलग-अलग मामले में 3 को जेल
चैनपुर चैनपुर पुलिस ने अलग अलग दो मामलों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 06:47 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 06:14 AM (IST)
संवाद सूत्र, चैनपुर : पलामू जिला के चैनपुर थाना पुलिस ने अलग अलग दो मामलों के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। पहले मामले में चैनपुर थाना कांड संख्या141/2019 के नामजद आरोपित शाहपुर के सेमरटाड़ गांव निवासी रामा चौधरी व सुदामा चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दूसरे मामले में चैनपुर थाना कांड संख्या 177/2020 के नामजद आरोपित थाना क्षेत्र के बसरिया गावं निवासी संजय मोची को जेल भेजा गया है। ये जानकारी चैनपुर थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें