Move to Jagran APP

रेड़मा ठाकुरबाड़ी को मिला सर्वश्रेष्ठ पंडाल का पुरस्कार

बेहतर विधि व्यवस्था के लिए जीनियस क्लब सम्मानित शांति समिति सह दुर्गा पूजा सम्मान समारोह आयोजित फोटो 21 डालपी 24 कैप्शन शहर थाना में शांति समिति सह सम्मान समारोह में मंचासीन अधिकारी व अन्य। संवाद सहयोगी मेदिनीनगर शहर थाना परिसर में शांति समिति सह दुर्गा पूजा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 07:33 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 07:33 PM (IST)
रेड़मा ठाकुरबाड़ी को मिला सर्वश्रेष्ठ पंडाल का पुरस्कार
रेड़मा ठाकुरबाड़ी को मिला सर्वश्रेष्ठ पंडाल का पुरस्कार

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : शहर थाना परिसर में शांति समिति सह दुर्गा पूजा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसका संचालन शहर थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा ने किया। दुर्गा पूजा में उत्कृष्ठ पंडाल, बेहतर साज-सज्जा व मूर्ति, विधि व्यवस्था, मंदिर के प्रारूप से अलग हटकर निर्मित पूजा पंडाल आदि के लिए समितियों को सम्मानित किया गया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुरजीत कुमार, नगर निगम सहायक नगर आयुक्त मनोज तिवारी, डीएसपी सुनीत कुमार, डीएसपी भोला प्रसाद सिंह, केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी मुख्य रूप से मौजूद थे। इस बीच उत्कृष्ठ पूजा पंडाल के लिए दुर्गा पूजा समिति रेड़मा ठाकुरबाड़ी को सम्मानित किया गया। इसी तरह बेहतर साज-सज्जा और मूर्ति के लिए जय मां शेरावाली क्लब बाइपास रोड को पदाधिकारियों ने सम्मान दिया। बैरिया स्थित जीनियस क्लब में दुर्गा पूजा के दौरान बेहतर विधि व्यवस्था थी। इसलिए उसे सम्मानित भी किया गया। मंदिरों के प्रारूप से अलग हटकर कई पूजा समितियों ने पंडाल बनाया था। जय भवानी संघ की ओर से चंद्रयान-2 का प्रारूप तैयार किया गया था। इसके लिए जय भवानी संघ को प्रथम और लाल कीला का प्रारूप बनाने के लिए रेलवे माल गोदाम पूजा समिति को द्वितीय पुरस्कार नवाजा गया। मौके पर नवीन कुमार तिवारी, प्रभाषदास गुप्ता, इमामुद्दीन खां, कृष्णमुरारी शर्मा, अरविद अग्रवाल, विशाल सिंह, प्रदीप जायसवाल, कल्याण वर्मा, मुकेश तिवारी, अशोक साहनी, उदय शुक्ला, पूर्णिमा चंद्रवंशी, अहिल्या गुप्ता, हरिवंश सिंह आदि मौजूद थे। बाक्स..दीपावली में पटाखा के लिए निर्धारित होगा समय

loksabha election banner

मेदिनीनगर : शांति समिति की बैठक के दौरान आपसी सौहार्द के बीच दीपावली व छठ महापर्व मनाने की रणनीति तैयार की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि पलामू आपसी एकता का मिसाल है। शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मनाया गया। यहां की आपसी एकता को कायम रखने की जरूरत है। दीपावली में बम-पटाखा छोड़ने के लिए एक निर्धारित समय की घोषणा की जाएगी। हालांकि फिलहाल समय का निर्धारण नहीं हो सका है। पदाधिकारियों ने कहा कि आपसी राय-मशविरा के बाद समय निर्धारित की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.