लालगढ़ पंचायत में चला स्वच्छता अभियान
विश्रामपुर : विश्रामपुर प्रखंड के लालगढ़ पंचायत में मुखिया अनीता देवी की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुखिया स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर से लेकर करीब 200 मीटर में लगे झाड़ व गन्दगी की सफाई की।
विश्रामपुर : विश्रामपुर प्रखंड के लालगढ़ पंचायत में मुखिया अनीता देवी की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुखिया ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर से लेकर करीब 200 मीटर में लगे झाड़ व गंदगी की सफाई की। रेलवे लाईन के किनारे गंदगी होने के कारण रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। रास्ते पर उग आई झाड़ी के साथ ही कच्ची सड़क पर स्थानीय लोगों द्वारा गंदगी फैलाई जाती रही है। कच्ची सड़क पर लगे गंदगी की अम्बार से लोगों की काफी परेशानी होती रही है। स्वच्छता अभियान में मुखिया अनीता के पति सह लालगढ़ विकास मंच के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी की ओर से भी अच्छी पहल की गई है। मुखिया अनीता देवी ने कहा कि इस स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़कर सबों को भागीदारी निभाने की जरूरत है। नौगढ़ा ओपी प्रभारी उमाकांत तिवारी ने कहा कि पूरे देश में चलाए जा रहे सफाई अभियान में एक छोटा सा प्रयास सबों को करना चाहिए। अभियान में उप मुखिया जितेंद्र चौधरी, मनदीप ¨सह, विश्वनाथ चौधरी, वसंत पासवान, कृष्णा चौधरी, पप्पू चौधरी, सूर्यमल राम, जितेंद्र पासवान, राहुल कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।