Move to Jagran APP

भाजपा के शासनकाल में झारखंड का हुआ विकास : सुदर्शन

मेदिनीनगर भाजपा के शासनकाल में झारखंड का विकास हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 65 से अधिक सीट लाएगी। उक्त बातें लोहरदगा सांसद सह पूर्व मंत्री सुदर्शन भगत ने कही।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 07:09 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 07:09 PM (IST)
भाजपा के शासनकाल में झारखंड का हुआ विकास : सुदर्शन
भाजपा के शासनकाल में झारखंड का हुआ विकास : सुदर्शन

संवाद सूत्र, मेदिनीनगर : भाजपा के शासनकाल में झारखंड का विकास हुआ है। विधानसभा चुनाव में भाजपा 65 से अधिक सीटें जीतेगी। उक्त बातें लोहरदगा सांसद सह पूर्व मंत्री सुदर्शन भगत ने कही। वे सोमवार को स्थानीय शिवाजी मैदान में भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की रघुवर सरकार विकास और जनकल्याण के लिए वचनबद्ध वह कृत संकल्पित है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही प्रथम लक्ष्य है। कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना उज्ज्वला योजना शौचालय योजना आयुष्मान भारत योजना व अन्य चलाई जा रही योजनाओं से गरीबों का दुख दर्द तकलीफ कम करने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले 5 सालों से मोदी सरकार ने करीब करीब हर घर तक विकास पहुंचाने का अथक प्रयास किया है। यह लगातार जारी है। देश की दशा दिशा बदल गई है। नया भारत आगे की ओर बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने भी अपने सफल प्रयासों से झारखंड की तस्वीर बदलने का काम किया है। किसानों के लिए आशीर्वाद योजना हो चाहे राज्य में सड़क बिजली पानी पुल पुलिया शिक्षा स्वास्थ्य सुविधा सहित अन्य क्षेत्रों में किए गए विकास उल्लेखनीय हैं। इस अवसर पर स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि महिला सशक्तिकरण में झारखंड सरकार महिलाओं के लिए कार्य कर रही है। बच्चियों के लिए सुकन्या व लाडली लक्ष्मी योजना लाभप्रद है। लाभार्थी सम्मेलन को अलखनाथ पांडे, प्रदेश मंत्री मनोज सिंह,जिप उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष बिपिन बिहारी सिंह, उपमेयर मंगल सिंह, जिप सदस्य लवली गुप्ता, प्रमोद सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता परशुराम ओझा,उदय शुक्ला, विभाकर पांडे, रामलव चौरसिया व अन्य नेताओं ने सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम में जिप सदस्य मीना गुप्ता, भाजपा नेता ओमप्रकाश केसरी, वीरेंद्र सिन्हा, विजयानंद पाठक, शिव कुमार मिश्रा, अभिमन्यु तिवारी, राजेश गुप्ता, छोटू सिन्हा, लूडो खान, दिलीप चंद्रवंशी, विजय शर्मा, शशि भूषण पांडे, कुलबुल दुबे, दामोदर तिवारी, संटू सिंह, आनंद सिंह, रूपा सिंह, रीना किशोर, पूर्णिमा चंद्रवंशी, किरन अग्रवाल, रिकी यादव, बसंती देवी सुशीला चंद्रवंशी, ज्योति कुमारी, ज्ञानधन चौरसिया, बिट्टू सिंह, संजय कुमार, विकास सिंह, जितेंद्र सोनी, भीष्म चौरसिया समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं लाभार्थी महिलाएं उपस्थित थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.