सड़क हादसा में छात्र की मौत, सड़क जाम
मेदिनीनगर : शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत सूदना गायत्री मंदिर रोड में शुक्रवार की शाम ट्रक की च
मेदिनीनगर : शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत सूदना गायत्री मंदिर रोड में शुक्रवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने बैरिया मार्ग को जाम कर दिया है। जानकारी के अनुसार पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत हिसरा-बरवाडीह गांव निवासी विद्यासागर सूदना में किराया के मकान में रहता है। वह विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन के 10वीं कक्षा का छात्र है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम वह ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अफरा-तफरी में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। समाचार लिखे जाने तक बैरिया मार्ग जाम है।