ऋत्विज समाज की बैठक में सामूहिक विवाह पर बल
मेदिनीनगर : शहर के रेडमा में बुधवार को ऋत्विज समाज की बैठक हुई। इसमें शिक्षा वैवाहिक पता बैंक सामूहिक विवाह आदि विषयों पर चर्चा हुई । बैठक में डॉ अरुण शुक्ल ने कहा कि सामूहिक विवाह में पैसों की बर्बादी होती है। दिखावे व पद प्रतिष्ठा के नाम पर पानी की तरह पैसे बहाए जाते हैं। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। कहा कि सामूहिक विवाह मैं सब की सहभागिता जरूरी है।
मेदिनीनगर : शहर के रेडमा में बुधवार को ऋत्विज समाज की बैठक हुई। इसमें शिक्षा वैवाहिक पता बैंक सामूहिक विवाह आदि विषयों पर चर्चा हुई । बैठक में डॉ अरुण शुक्ल ने कहा कि सामूहिक विवाह में पैसों की बर्बादी होती है। दिखावे व पद प्रतिष्ठा के नाम पर पानी की तरह पैसे बहाए जाते हैं। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। कहा कि सामूहिक विवाह मैं सब की सहभागिता जरूरी है। यह भविष्य में सम्मान उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, किशोर पांडेय, र¨वद्र तिवारी, सीएस दुबे, सुनील तिवारी, सतीश दुबे आदि ने विचार व्यक्त किए। सबों ने सामूहिक विवाह आयोजन पर बल दिया। बैठक में समाज की ओर से प्रस्तावित सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर गांव गांव तक लोगों को सूचित करने की बात कही गई। विषय प्रवेश सतीश दुबे ने कराया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुधीर दुबे ने किया। मौके पर सचिव दीपक तिवारी, हरिहरनंद चौबे, दीनबंधु दुबे, डा. अयोध्या दुबे, सुरेश दुबे, जितेंद्र दुबे, ब्रजेश मिश्र, अर¨वद दुबे आदि मौजूद थे।