रांची से धनबाद होकर गोरखपुर व जयनगर के लिए चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, पढ़ें टाइमिंग से लेकर रूट तक की पूरी डिटेल
धनबाद से गोरखपुर और जयनगर के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रांची-गोरखपुर स्पेशल 30 अक्टूबर से और रांची-जयनगर स्पेशल ट्रेन 2 नवंबर से चलेगी। धनबाद के साथ बोकारो और चंद्रपुरा में भी ठहराव होगा। स्पेशल ट्रेनें त्योहार के बाद भी चलेंगी जिससे वापसी की राह भी आसान होगी। बुधवार से चलने वाली रांची-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
जागरण संवाददाता, धनबाद। बिहार जानेवाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को ध्यान में रख कर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। दिवाली व छठ से पहले धनबाद होकर गोरखपुर व जयनगर के लिए त्योहार विशेष ट्रेनें चलेंगी।
रांची- गोरखपुर स्पेशल 30 अक्टूबर तथा रांची-जयनगर स्पेशल ट्रेन दो नवंबर से चलेगी। धनबाद के साथ बोकारो व चंद्रपुरा में भी ठहराव होगा। स्पेशल ट्रेनें त्योहार के बाद भी चलेंगी जिससे वापसी की राह भी आसान होगी।
रांची-गोरखपुर स्पेशल में टिकटों की बुकिंग शुरू
बुधवार से चलने वाली रांची-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। स्लीपर, थर्ड एसी, सेकेंड एसी व फर्स्ट एसी में सीटें उपलब्ध हैं।
हालांकि, बुकिंग की गति तेज होने से शीघ्र भरने की संभावना है। दूसरी ओर, रांची-जयनगर स्पेशल में मंगलवार से टिकटों की बुकिंग शुरू होने की उम्मीद है।
रांची-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस के समय पर चलेगी
स्पेशल ट्रेनरांची से गोरखपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन रांची-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस के समय पर ही चलेगी। इस ट्रेन के चलने से गोरखपुर के साथ पटना, छपरा, सिवान समेत आसपास के शहरों तक पहुंचने का विकल्प मिल जाएगा।
रांची-गोरखपुर स्पेशल
- 08629 रांची-गोरखपुर स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 30 अक्टूबर से 13 नवंबर तक चलेगी। रांची से शाम 4:50 पर रवाना होकर शाम 7:43 पर बोकारो, रात 9:40 पर धनबाद व अगले दिन 11:30 पर गोरखपुर पहुंचेगी।
- 08630 गोरखपुर-रांची स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 31 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलेगी। गोरखपुर से दोपहर 3:30 पर रवाना होगी। सुबह 5:00 बजे धनबाद व 7:00 बजे बोकारो होकर सुबह 9:25 पर रांची पहुंचेगी।
इन स्टेशन पर ठहराव
मूरी, बोकारो, चंद्रपुरा, धनबाद, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, मोकामा, पटना साहिब, पटना, पाटलिपुत्र, दिघवारा, छपरा, सिवान, भटनी व देवरिया सदर।
रांची-जयनगर स्पेशल
- 08105 रांची-जयनगर स्पेशल दो व नौ नवंबर को चलेगी। रांची से रात 9:50 पर खुलेगी। बोकारो व धनबाद होकर अगले दिन दोपहर 3:15 पर जयनगर पहुंचेगी।
- 08106 जयनगर-रांची स्पेशल तीन व 10 नवंबर को चलेगी। जयनगर से शाम 5:00 बजे रवाना होगी। धनबाद, बोकारो व होकर अगले दिन सुबह 9:00 बजे रांची पहुंचेगी।
इन स्टेशन पर ठहराव
मूरी, बोकारो, चंद्रपुरा, धनबाद, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा व मधुबनी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।