विद्यालय मंदिर, बच्चे भगवान व कर्म ही पूजा : आरडीडीई
मेदिनीनगर : शिक्षकों के लिए विद्यालय एक मंदिर, बच्चे भगवान व कर्म ही पूजा है। बच्चों की शिक्षा व
मेदिनीनगर : शिक्षकों के लिए विद्यालय एक मंदिर, बच्चे भगवान व कर्म ही पूजा है। बच्चों की शिक्षा व उनकी प्रसन्नता का ख्याल रखना हमारे लिए सर्वोपरि है। उक्त बातें पलामू के आरडीडीई रामयतन राम ने कही। वे शनिवार को स्थानीय जिला स्कूल प्रशाल में आयोजित उवि प्रधानाध्यापकों की पलामू प्रमंडल स्तरीय सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। सेमिनार का विषय था विद्यालय के समग्र विकास में प्रधानाध्यापक की महती भूमिका। इससे पूर्व आरडीडीई समेत अन्य शिक्षक नेता ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेमिनार का उद्घाटन किया।
मौके पर पलामू, गढ़वा व लातेहार जिला के सभी उच्च विद्यालय व प्लस 2 विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्राचार्य शामिल हुए। आरडीडीई रामयतन राम ने कहा कि संसाधन सीमित है। शिक्षकों की कमी है। बावजूद उपलब्ध संसाधनों में शिक्षकों का समर्पण व निष्ठा कई समस्याओं का समाधान कर देता है। सेमिनार के माध्यम से हम शिक्षकों की अंतरात्मा को जगाना चाहते हैं। आप सक्षम हैं और लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। हमें मिलजुलकर शिक्षा के स्तर व परीक्षा परिणाम में सुधार लाना है।
पलामू की डीईओ सुश्री मीना कुमारी राय ने प्रधानाध्यापकों से अपने कई अनुभव साझा किया। कहा कि प्रधानाध्यापकों को निर्देशों का मोहताज नहीं होना चाहिए। वह स्वयं ही बच्चों की शिक्षा के लिए समुचित कदम उठाएं। विद्यालय में अनुकूल शैक्षिक वातावरण बहुत कुछ प्रधानाध्यापक पर ही निर्भर करता है।
सेमिनार को सफल बनाने में संचालन समिति के ममता कुमारी, मनोज चौधरी, आलोक कुमार, मंजूर अली, महेन्द्र प्रसाद, अमरेश ¨सह, वंदना नंदिनी,कार्यालय कर्मी अनुज शुक्ला, प्रेम पाठक, राजबल्लभ, आमोद ¨सह व प्रदीप कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। सेमिनार को शिक्षक प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रसाद ¨सह, सत्यनारायण तिवारी,सुरेन्द्र पांडेय, शिशिर झा, रामाश्रय दूबे, विश्वनाथ दूबे,सतीश दूबे व सुभाष कुमार ने भी सेमिनार को संबोधित किया। सेमिनार में तुलसी पूजन व प्रकृति बंधन कार्यक्रम के माध्यम से प्रकृति को बचाने के संदेश दिये। साथ ही हम होंगे कामयाब एक दिन पर आकर्षक दीप सज्जा किया गया। सेमिनार का संचालन शिक्षक परशुराम तिवारी ने किया। हम होंगे कामयाब,संकल्प व राष्ट्रगान के साथ सेमिनार संपन्न हुआ।
बाक्स..इन्हें मिला प्रशस्ति पत्र
सेमिनार में स्कूल में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने समेत अन्य कार्यों व सेमिनार संचालित समिति को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसमें गढ़वा जिला के शिक्षक अकबर अली, सरफराज अहमद, मो. होमैदुल्लाह, विजेंद्र, अनिल कुमार यादव व लातेहार जिला के नेतरहाट आवासीय उवि के प्राचार्य ¨वध्यांचल पांडेय, बालूमाथ उवि एचएम, मो. नेजामुउद्दीलन समेत सुनीता खलखो, कांति कुजूर, सुमन संह, मार्सेला टोप्पो, धर्मेंद्र उपाध्याय, ¨वध्यांचल पांडेय आदि शामिल हैं।
विद्यार्थियों ने पेश किया नृत्य-गीत
फोटो: 06 डालपी 25कैप्सन: नृत्य करती छात्राएं
सेमिनार में सर्वोदय बालिका, गिरिवर व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उवि चैनपुर के छात्र.छात्राओं ने नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर माहौल को रोचक बनाये रखा। कस्तूरबा चैनपुर की छात्राओं ने नागपुरी नृत्य-गीत व सर्वोदय बालिका उवि की छात्राओं ने गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कस्तूरबा चैनपुर की ओर से छात्रा स्वेता, अंशु, चंचला व पूनम ने नागपुरी नृत्य-गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद सुभाष ने गीत प्रस्तुत किया। इसके बोल थे - चलो हम उन्हें भी लगाएं गले उपेक्षित जहां पर अभी प्यार है।