Move to Jagran APP

झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे पलामू प्रमंडल के स्काउट एंड गाइड

मेदिनीनगर : झारखंड राज्य को ज्यादा पुरस्कार दिलाने के लिए बच्चे उक्त बातें पलामू के आरडी

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Dec 2017 06:39 PM (IST)Updated: Tue, 26 Dec 2017 06:39 PM (IST)
झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे पलामू प्रमंडल के स्काउट एंड गाइड
झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे पलामू प्रमंडल के स्काउट एंड गाइड

मेदिनीनगर : झारखंड राज्य को ज्यादा पुरस्कार दिलाने के लिए बच्चे उक्त बातें पलामू के आरडीडीई रामयतन राम ने कही। वे मंगलवार को स्थानीय शिवाजी मैदान मे स्काउट एंड गाइड को छत्तीसगढ़ रवाना करने से पूर्व संबोधित कर रहे थे। कहा कि वहां बेहतर प्रदर्शन करें। ढेर पुरस्कार जीतकर लाएं। इससे जिला व राज्य का नाम रोशन होगा। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर स्काउट एंड गाइड के दल को रवाना किया।

loksabha election banner

उन्होंने स्काउट एंड गाइड को ज्यादा से ज्यादा पुरस्कार जीतकर लाने की शुभकामनाएं दी। स्काउट एंड गाइड के राज्य संगठन आयुक्त आमोद ¨सह ने कहा कि भारत स्काउट एंड गाइड छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा आयोजित तृतीय जंबुरी में भाग लेने जा रही है। 28 दिसंबर से 2 जनवरी तक राजनंदगांव में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें पलामू, गढ़वा व लातेहार जिले के 65 स्काउट गाइड भाग लेने जा रहे हैं। ये राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। कहा कि सभी स्काउट गाइड को सुरक्षित बस से अंबिकापुर रेलवे स्टेशन ले जाया जा रहा है। तत्पश्चात अंबिकापुर से ट्रेन के माध्यम से राजनंद गांव पहुंचेंगे। बताया कि स्काउट गाइड मार्चपास्ट, प्रदर्शनी, झारखंड राज्य की संस्कृति, लोक नृत्य, लोकगीत, पिरामिड, व्यायाम, फुड प्लाजा, पयोनिय¨रग कार्यक्रम आयोजित होंगे। कहा कि कार्यक्रम में केजीबीवी विश्रामपुर, उवि हैदरनगर, उवि तारा, बक्सी उच्च विदलयाय, हुसैनाबाद, संत जोसेफ उवि महुआडांड, उवि लातेहार, उवि मनिका, केजीबीवी गढ़वा व कांडी के स्काउट गाईड भाग ले रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.