Move to Jagran APP

पर्यावरण की रक्षा करना समाज की जिम्मेदारी : कौशल

माजसेवा से जुड़े 151 लोगों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही समाज समृद्ध होगा। मुखिया अमित जायसवाल ने कहा की प्रदूषण नामक रावण का पुतला दहन बताता है कि अंदर का अहंकार लोग जलाकर समाप्त करें। छतरपुर थाना एएसआई अमेरिका राम ने मुखिया व उनके माता-पिता के किए गए सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 06:25 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 06:25 PM (IST)
पर्यावरण की रक्षा करना समाज की जिम्मेदारी : कौशल
पर्यावरण की रक्षा करना समाज की जिम्मेदारी : कौशल

संवाद सूत्र, नावाबाजार : कला, संस्कृति, वन व पर्यावरण राष्ट्र के धरोहर हैं। इन सब की हिफाजत करने की जिम्मेवारी समाज के सभी तबके के लोगों के कंधे पर हैं। ये बातें पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने कही। वे छतरपुर के कौशल नगर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। का‌र्य्रम का शुभारंभ पौधा रोपण कर किया गया। कौशल ने कहा कि प्रकृति के 84 लाख जीवों को बचाने के लिए 53 वर्षों से पौधे लगा रहे हैं व जागरूक कर रहे हैं। प्रदूषण नामक शत्रु का पुतला दहन मेला व भक्ति जागरण मंच का उदघाटन पंचायत के मुखिया अमित कुमार जायसवाल व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल के साथ किया। कौशल ने कहा कि पर्यावरण धर्म के अनुसार कौशल नगर पार्क में पौधरोपण किया। पिछले 20 वर्षों से इसी परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता आ रहा है। लोक गायन के चर्चित व्यास शिव कुमार चौधरी ,व्यास दया तिवारी,दूरदर्शन व आकाशवाणी के प्रसिद्ध नाल वादक शिशिर कुमार शुक्ला प्रत्येक वर्ष अपनी कला व सुर का जादू बिखेरकर मेले में लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संस्था की प्रधान सचिव पूनम जायसवाल ने कहा कि आज किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पीछे नहीं हैं। वाराणसी से आए रामलीला पार्टी के कलाकार च भक्ति जागरण के कलाकारों में गायिका चांदनी सिंह के साथ दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों व विभिन्न समाजसेवा से जुड़े 151 लोगों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही समाज समृद्ध होगा। मुखिया अमित जायसवाल ने कहा की प्रदूषण नामक रावण का हर स्तर पर दहन हो। छतरपुर थाना एएसआई अमेरिका राम ने सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला। मौके पर दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष सूचित जायसवाल ,सचिव श्रवण जायसवाल, कोषाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद , उपाध्यक्ष संजय कुमार, महेंद्र यादव ,अरुण जायसवाल ,रोहित जायसवाल, अरविद कुमार, कोमल जायसवाल, शिल्पा जायसवाल, उप मुखिया अफजल अंसारी सुरेश यादव डॉ लखन प्रसाद, गौतम कुमार व आसपास गांव के सैकड़ो दर्शक उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.