स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे सरदार पटेल
सरदार बल्लभ भाई पटेल स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। वे देश के प्रथम गृहमंत्री बनकर इतिहासिक कार्य किया। पूरा देश उन्हें सदैव याद करता रहेगा। उक्त बाते बेरोजगार संघर्ष मोर्चा पलामू के अध्यक्ष उदय राम ने कही।
मेदिननीगर : सरदार बल्लभ भाई पटेल स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। वे देश के प्रथम गृहमंत्री बनकर ऐतिहासिक कार्य किया। पूरा देश उन्हें सदैव याद करता रहेगा।
उक्त बाते बेरोजगार संघर्ष मोर्चा पलामू के अध्यक्ष उदय राम ने कहीं। वे शनिवार को स्थानीय बारालोटा स्थित मोर्चा के जिला कार्यालय में सरदार पटेल की 68वीं पुण्य तिथि पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे। इससे पूर्व सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उदय ने कहा कि सरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कराया। कमला नेहरू नामक अस्पताल की स्थापना कराई। पूरे देश को एक धागे में पिरोया। मौके पर प्रदुमन तिवारी ने सरदार पटेल के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। समारोह में संजय ¨सह,राम सेवक महतो, राजेंद्र राम, प्रेम कुमार,नर्वेदश्वर राम, मो एकराम अहमद,अविनाश कुमार, राम व्यास राम, जीतू राम,विनय राम,प्रदीप कुमार, सूरजकांत राम,रामवचन राम आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सरदार पटेल के विचार समाज के लिए प्रेरणादायक
हुसैनाबाद : पटेल विचार मंच के तत्वावधान में शनिवार को लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 143 वीं पुण्य तिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत के अध्यक्ष शशि कुमार, उपाध्यक्ष ग्यासुद्दीन सिद्दीकी , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामेश्वर राम, समाजसेवी सह झामुमो नेता एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान, उषा देवी, पटेल विचार मंच अध्यक्ष परमानंद चौधरी, गौतम पटेल आदि ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल का विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है। कहा कि वे देश के नेता के साथ एक किसान नेता भी थे। नगर अध्यक्ष शशि कुमार ने कहा कि बारडोली सत्याग्रह के आंदोलन में उन्होंने कहा था कि अ¨हसा, असहयोग, नागरिक अवज्ञा का उपयोग कर बड़ी से बड़ी ताकत को झुकाया जा सकता है। कहा कि आंदोलन की सफलता के बाद उन्हें सरदार की उपाधि मिली थी। पूर्व नगर अध्यक्ष रामेश्वर राम ने कहा कि हम सभी पटेलजी के विचार का अनुकरण कर समाज को बहुत कुछ दे सकते हैं। पटेल विचार मंच के अध्यक्ष परमानन्द चौधरी ने कहा कि पटेल का विचार आज भी प्रासंगिक है। इसे आत्मसात करने की जरूरत है। राजद नेता गौतम पटेल ने कहा कि सरदार पटेल सांप्रदायिकता के प्रखर विरोधी थे। मौके पर वार्ड पार्षद अखिलेश यादव, उमा देवी, राजकुमार कश्यप, राजेंद्र पाल, अजय प्रसाद गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष उषा देवी, सूर्यनाथ पासवान, राजेश ¨सह, रंजीत कुमार चंदेल, प्रदीप पटेल, मनीष कश्यप, मोती प्रसाद, राजेद्र प्रसाद, धनु, जमील अहमद, मंदीप चौधरी, जनक पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।