Move to Jagran APP

चरित्र को संवारिए, भारत बनेगा सुनहरा बसेरा : दीपिका

मेदिनीनगर : हौसला बुलंद हो तो सफलता जरूर मिलती है। हार से कभी निराश नहीं होना चाहिए। क्योंकि हार में

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jan 2018 06:32 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jan 2018 06:32 PM (IST)
चरित्र को संवारिए, भारत बनेगा सुनहरा बसेरा : दीपिका
चरित्र को संवारिए, भारत बनेगा सुनहरा बसेरा : दीपिका

मेदिनीनगर : हौसला बुलंद हो तो सफलता जरूर मिलती है। हार से कभी निराश नहीं होना चाहिए। क्योंकि हार में ही जीत छिपी होती है। उक्त बातें पद्मश्री से सम्मानित तीरंदाज दीपिका कुमारी ने कही। वे रविवार को शिवाजी मैदान में आवासीय संत मरियम स्कूल की ओर से आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। इस बीच बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ समेत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शिरकत कर दीपिका ने लड़कियों का हौसला बढ़ाया।

loksabha election banner

इस दौरान उन्होंने खुद के हार व जीत के बाद उपजी आशा व निराशा के भावों की चर्चा की। कहा कि प्रतियोगिता में हारने के बाद भी उनकी हौसले हमेशा बुलंद रही। नतीजा सफलता भी हाथ लगती रही। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए सामाजिक जीवन में कठोर नियम और उचित सुविधाओं का होना बहुत जरूरी है। भारत को विश्व का सुनहरा बसेरा बनाना चाहते हैं तो चरित्र को सवारना होगा। विद्या को बजारू बनने से बचाना होगा। अपने पवित्र कर्म और चरित्र से आस्था के दीये जलाने होंगे। साथ ही विद्यार्थियों में सुमति का संस्कार जागृत करना होगा। इसके पूर्व उन्होंने मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। विद्यालय के निदेशक अविनाश देव ने कहा कि हमें बच्चों को क्षमा, दया, ममता, प्रेम, परोपकार एवं सहानुभूति जैसे गुणों से परिपूर्ण कर उन्हें जीवन के संग्राम के लिए उपयुक्त बनाना है। इसके बाद ही बच्चे देश कर्णधार बनकर खुद को एवं देश को विश्व के सामने सर्वोत्तम साबित कर पाएंगे। इसके लिए शिक्षा के साथ बच्चों को दीक्षा का भी पाठ पढ़ाना होगा। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों ने अपने संबोधन में स्कूल की गतिविधियों की खूब प्रशंसा की। स्कूल के बच्चों ने गीत, नृत्य व नाटक से भरपूर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन मो. साजिद, अनुष्का, रजनीश व अनन्या ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा विज्ञान पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गयी थी। मौके पर प्रो एससी मिश्रा, भाजपा के प्रदेश मंत्री मनोज ¨सह, प्रराइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश वर्मा, किसलय अलक्षेंद्र, पूर्व सैनिक सुशील मंगलम, बृजेश शुक्ला, व्यवसायी संघ के अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल, विजय ओझा, जटाधारी प्रजापति, रामनाथ चंद्रवंशी, शिवशंकर प्रसाद, बीसी सान्याल, प्रदीप प्रजापति, सुरेश भीमसरिया, शिक्षक परशुराम तिवारी समेत स्कूल के प्राचार्य कुमार आदर्श, उपप्राचार्य एसबी शाहा, एसए रहमान, एनएम मिश्रा, पीआर तिवारी, एसके साहा, बलभद्र पांडेय, यशवंत कौशल, गीताली दत्ता, गनौरी प्रजापति, निवेदिता, मदन वर्मा व कल्पणा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.