बर्ड फ्लू की अफवाह, आधी हुई मुर्गे की बिक्री
एवियन इंफ्लूएं•ा बर्ड फ्लू की दस्तक का असर पलामू जिला के चिकेन बाजार में गिरावट आई है।
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : एवियन इंफ्लूएं•ा बर्ड फ्लू की दस्तक का असर पलामू जिला के चिकेन बाजार पर भी दिख रहा है। शहर के चिकेन विक्रेता इससे काफी परेशान हैं। व्यापारियों का कहना है कि अगर जल्द ही बर्ड फ्लू पर काबू नहीं पाया गया तो कारोबारियों को सीजन में बड़ा नुकसान होगा। वहीं दूसरी तरफ शहर में फ्लू को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। इसका सीधा असर बाजार पर दिख रहा है। शहर में चिकेन की औसत खपत आधी हो गई है। ऐसे में सप्लायर और थोक विक्रेता भी परेशान हैं। बर्ड फ्लू के कारण अंडे का बाजार भी प्रभावित हुआ है। चिकेन के दाम में हाल के दिनों में काफी गिरावट आई है। शहर के रेड़मा स्थित चिकन विक्रेता अफजल, तालाब रोड स्थित चिकेतन विक्रेता उस्मान आदि बताते हैं कि ठंड के मौसम में चिकन और अंडों की मांग हर साल बढ़ जाती है। वर्तमान में चिकन का थोक रेट 80-85 रूपए प्रति किलो है।
वहीं खुदरा में चिकेन 90-100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। सामान्य दिनों में औसतन शहर में 10 हजार किलो मुर्गे की मांग रहती है। बर्ड फ्लू के डर से यह अब पांच हजार किलो तक पहुंच गई है। बड़ी बात यह है कि जिन लोगों ने अपने यहां पहले से मुर्गे का स्टाक मंगाकर रखा है, उनकी चिता बढ़ गई है। अगर माल नहीं निकला तो भी वे तय कीमत से कम पर मुर्गा बेचने से कतरा रहे हैं। वहीं फार्म वाले की परेशानी अलग है। बताया जाता है कि बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद मछली की मांग में 30 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। लोग जिदा और लोकल मछली को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा बंगाल और आंध्र से आने वाली मछलियों की मांग बढ़ी है। हालांकि रेट में काफी अंतर नहीं आया है।
----------
बर्ड फ्लू को लेकर सावधानी बरतने से संबंधित सरकार की ओर से पत्र जारी किया गया है। ऐसी स्थिति में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। डा आन एफ केनेडी, सिविल सर्जन, पलामू।
---------------- उपायुक्त ने दिया पाल्ट्री फार्म की नियमित जांच का आदेश मेदिनीनगर : जिले के उपायुक्त शशि रंजन ने फैल रहे बर्ड फ्लू को लेकर पदाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। जिला पशुपालन पदाधिकारी को जिले में अवस्थित सभी पोल्ट्री फार्म की नियमित जांच कराने का निर्देश दिया। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर जिले के विभिन्न पोल्ट्री फार्म से सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए भेजा जा रहा है।