बहनें आज बांधेंगी भाइयों की कलाइयों पर राखियां
स्वतंत्रता दिवस व भाई-बहन के प्रेम के बंधन का त्योहार रक्षाबंधन साथ-साथ होने को ले शहर व गांव की रौनक बढ़ गई है। राखी की दुकानों पर रक्षा बंधन की गीतों से शहर में उमंग छा गया है। स्वतंत्रता दिवस व भाई-बहन के प्रेम के बंधन का त्योहार रक्षाबंधन साथ-साथ होने को ले शहर व गांव की रौनक बढ़ गई है। राखी की दुकानों पर रक्षा बंधन की गीतों से शहर में उमंग छा गया है।
जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर : स्वतंत्रता दिवस व भाई-बहन के प्रेम के बंधन का त्योहार रक्षाबंधन गुरुवार को साथ-साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर व गांव की रौनक बढ़ गई है। राखियों की दुकानों पर रक्षा बंधन की गीतों से शहर में उमंग छा गया है। शहर के बाजार व मुहल्लों में कई जगहों पर राखी की दुकानें सजी हुई हैं। इस बार त्योहार को लेकर बहनों में खासा उत्साह है। बहनें अपने भाईयों की कलाइयों पर राखी बांधने को ले राखी की खरीदारी करती नजर आईं। कई बहने स्वदेशी राखी तो कई फैंसी राखियां खरीद रही हैं। रंग-बिरंगी राखियों की कई किस्में नए-नए डिजाइनों में उपलब्ध है। दुकानदारों के अनुसार इस बार बाजार में 5 रूपए से लेकर 2 हजार रूपए तक की राखियां बिक रही हैं। महंगी राखियां गहनों की दुकानों में बेची जा रही हैं। संबंधित दुकानों में चांदी से वर्क किए राखी मिल रही है। अधिकतर छात्राएं स्वदेशी राखी को पसंद कर रही हैं। दुकानदार मनोज कुमार ने बताया कि महंगाई पर भी भाई का प्यार भारी पड़ रहा है। राखियों की बिक्री अच्छी खासी है। इधर रक्षा बंधन त्योहार को लेकर मिठाईयों व गिफ्ट की दुकानें सज गई हैं। मिठाई दूकानों में छेना से लेकर खोआ की एक से बढ़कर एक वेराईटी की मिठाईयां सजाई गई हैं। मिठाईयों के ऑडर पूरा करने को मिठाई दुकानदार कई दुकानों से मिठाईयां बनवाकर मंगा रहे हैं।