पढ़ाई में निरंतरता जरूरी : बीईईओ
मेदिनीनगर : स्थानीय रजवाडीह मवि में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता व संचाल
मेदिनीनगर : स्थानीय रजवाडीह मवि में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता व संचालन प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि सदर बीईईओ.प्रेम प्रकाश शर्मा, विशिष्ट अतिथि मुखिया विनय कुमार त्रिपाठी व बीआरपी सत्येन्द्र पाठक ने समारोह में शिरकत की।
इसमें कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं को टीसी, ग्रेड कार्ड व कलम देकर विदाई दी गई। समारोह बीईईओ प्रेम प्रकाश शर्मा ने कहा कि पढ़ाई में निरंतरता जरूरी है। आप उच्च कक्षाओं में चले जाते हैं तो अधिक एकाग्रता की आवश्यकता होती है। कहा कि इस तरह के आयोजन से इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। मुखिया विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय के बच्चों की प्रतिभा निखारने में इस तरहा का कार्यक्रम बेहतर है। प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने कहा कि शिक्षा का विकल्प सिर्फ शिक्षा है। शिक्षिका निशा निर्देशित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रा रूपांजलि, सपना,काजल व आर्या ने गायन,समूह नृत्य व एकल नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लुटी। प्रशिक्षु शिक्षिका स्वीटी कुमारी ने विदाई गीत गाकर माहौल को भावुक बना दिया।