Move to Jagran APP

पुस्तकालय मनुष्य को पुस्तक से जोड़ने की महत्वपूर्ण कड़ी : विनोद

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद प्रखंड की महुआरी पंचायत के महुआरी गांव में सहभागी सेवा ट्रस्ट लखनऊ ने स्व.

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Dec 2017 06:36 PM (IST)Updated: Sun, 31 Dec 2017 06:36 PM (IST)
पुस्तकालय मनुष्य को पुस्तक से जोड़ने की महत्वपूर्ण कड़ी : विनोद
पुस्तकालय मनुष्य को पुस्तक से जोड़ने की महत्वपूर्ण कड़ी : विनोद

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद प्रखंड की महुआरी पंचायत के महुआरी गांव में सहभागी सेवा ट्रस्ट लखनऊ ने स्व. राम विलास ¨सह सार्वजनिक पुस्तकालय का उद्घाटन किया। बतौर मुख्य हुसैनाबाद मध्य क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य विनोद कुमार ¨सह, विशिष्ठ अतिथि झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राज्य सचिव संजय पांडेय, पंचायत के मुखिया लालधन ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य प्रीति ¨सह, बीस सूत्री उपाध्यक्ष नागेंद्र उपाध्याय, पूर्व मुखिया जगदीश प्रसाद ¨सह ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। मौके पर मुख्य अतिथि जिप सदस्य विनोद ने कहा कि पुस्तकालय बौद्धिक विकास का एक महत्वपूर्ण साधन है। पुस्तकालय एक बेहतर समाज निर्माण में महत्वपूर्ण कड़ी का काम करता है। विशिष्ट अतिथि संजय पांडेय ने कहा कि आज लोग पुस्तक से दिन प्रतिदिन दूर हो रहे हैं। इसलिए संस्था ने लोगो को पुस्तकालय के माध्यम से पुन: जोड़ने की सार्थक पहल की है। यह समाज को एक नई दिशा व दशा देगा। पूर्व मुखिया जगदीश प्रसाद ¨सह ने कहा कि पुस्तकालय पंचायत के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। मुखिया लालधन ठाकुर ने कहा कि पुस्तक का संग्रह ऐसा हो जो समाज को एक नई दिशा दे। पंचायत समिति सदस्य प्रीति ¨सह ने संस्था संचालित शिक्षण कार्य को सराहा। पुस्तकालय संचालन सोनू ¨सह के देख रेख में होगा। समारोह की अध्यक्षता मनीष कुमार ने व संचालन सरोज ¨सह ने किया। कार्यक्रम को सत्यनारायण ¨सह, महेंद्र ¨सह, राजेंद्र ¨सह, विनय ¨सह, संतोष ¨सह, खुशी कुमारी, दीक्षा कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.