Move to Jagran APP

एक पेड़ सौ पुत्र के समान : प्रमुख

पंडवा आज हम सभी अपने जान का दुश्मन स्वयं बने हुए हैं हम सभी अपने आवश्यकता की पूर्ति को ले पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 06:33 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:23 AM (IST)
एक पेड़ सौ पुत्र के समान : प्रमुख

संवाद सूत्र, पंडवा : आज हम सभी  अपनी जान के दुश्मन स्वयं बने हुए हैं। हम सभी अपने आवश्यकता की पूर्ति को ले पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे हमें विभिन्न आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। उक्त बातें पंडवा प्रमुख सुचिता देवी ने कही। वे शुक्रवार को पर्यावरण दिवस पर प्रखंड के मझिगांव पंचायत के रबदी में मिश्रित आम बागवानी के शुभारंभ के मौके पर बोल रही थी। कहा कि एक पेड़ 100 पुत्र के समान है हम सब संकल्प ले कि अपने जीवन काल में अनेकों अनेक पेड़ लगाएंगे। बीडीओ प्रीति लता मुर्मू ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सभी संकल्प लें  कि अपने जन्म दिवस के अवसर पर पांच- पांच पौधा अवश्य लगाएंगे। बीपीओ स्वीटी सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण को बचाना ही हम सभी का परम कर्तव्य है। कहा कि बगवानी से प्रवासी मजदूर व ग्रामीण मजदूरों को रोजगार मिलेगा। मौके पर थाना प्रभारी श्यामलाल हांसदा, बीएओ ब्रजेश कुमार, रोजगार सेवक गिरेंद्र कुमार मिश्रा, प्रदीप यादव, सिपू मेहता सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.