Move to Jagran APP

Lok Sabha Polls 2019: वोट तो मांगेला पड़बे करी, नहीं तो हुक्का पानी बंद हो जाई

Lok Sabha Polls 2019. लोकसभा चुनाव प्रचार में भईवन लुत्फ उठाने को तैयार बैठे हैं। एक दिन बाद प्रचार शुरू होने वाला है। इसमें प्रत्याशी के साथ प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ेंगेे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 11:48 AM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 11:48 AM (IST)
Lok Sabha Polls 2019: वोट तो मांगेला पड़बे करी, नहीं तो हुक्का पानी बंद हो जाई
Lok Sabha Polls 2019: वोट तो मांगेला पड़बे करी, नहीं तो हुक्का पानी बंद हो जाई

मेदिनीनगर (पलामू), जासं। लोकसभा चुनाव प्रचार में भईवन पूरा लुत्फ उठाने को तैयार बैठे हैं। एक दिन बाद से प्रचार जो शुरू होने वाला है। इसमें प्रत्याशी के साथ प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ेंगेे। क्योंकि, अईसा मौका बार-बार थोड़े न मिले के बा। उस पर खाने-पीने से लेकर रिश्तेदारी तक निभाने का मौका मिलेगा।

loksabha election banner

एक प्रत्याशी के समर्थन में तैयार बैठे एक व्यक्ति ने दूसरे से कहा- का हो तू त दो दिन बाद बड़ी बिजी हो जईबे। पहीलहुं प्रचार में वोट मांगे आईल हले। इस बार केकर पक्ष में वोट मंगबे। इस पर दूसरा शुरू हो गया। ऐ भाई सुन, एक-एक दिन हर जगह वोट मांगे जाइ के हउ।

ई प्रत्याशी के साथ हमर घरेलू पुरान संबंध बा। आगे कहने लगा- उनकर मेहरारू आउ हमार मेहरारू दुनो दूर के रिश्तेदार हथिन। वोट तो मांगेला पड़बे करी। वोट मांगे नहीं जबई तो घर में हुक्का पानी बंद हो जाई। वैसे नेताजी जीतन तो हमरो दुख-दरिद्र दूर हो जाई। तू ना चाहत है कि हमरो दिन बेहतर हो।

इस पर एक व्यक्ति बोल उठे। कुछ न हो तउ। जीते के बाद नेताजी अपन के नहीं गैरो के हो जतन। उ तोरा पहचानो से इनकार कर जतन। ई हमन बड़ी देखल है। चुनाव में कार्यकर्ता व रिश्तेदार याद अवतन। जीतला के बाद नेताजी पूछतन मंगरूआ तू कौन है। जैसे नेताजी लंदन से आइल हथिन।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.