Lok Sabha Polls 2019: प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटन के बाद शुरू होगा भोंपू का शोर
Lok Sabha Polls 2019. लोकसभा चुनाव को लेकर पलामू में सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद भोंपू का शोर शुरू होगा।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 11:11 AM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 11:11 AM (IST)
पलामू, जासं। लोकसभा चुनाव को लेकर पलामू में सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद भोंपू का शोर शुरू होगा। प्रत्याशी क्षेत्र में चुनाव-प्रचार के लिए निकलेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में 19 प्रत्याशी पलामू क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
प्रचार वाहन के साथ वे वोट मांगने के लिए दर-दर की खाक छानेंगे। इसके अलावा दैनिक जागरण कॉलेजों में मतदाता जागरुकता अभियान चलाएगा। कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को मतदान से संबंधित जानकारी दी जाएगी। प्रशासनिक स्तर पर भी मतदाता जागरुकता के कार्यक्रम के चलाए जाएंगे। बता दें कि पलामू लोकसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल को मतदान है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें