विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दशहरा से पहले पलामू के 130 परिवारों का पूरा होगा घर का सपना, खाते में आएगी PM आवास योजना की किस्त

Published: Thu, 15 Oct 2026 06:30 AM (IST)

मेदिनीनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को दशहरा से पहले किस्तों का भुगतान मिलेगा। इससे अधूरे पड़े मकानों का ...और पढ़ें

130 लाभार्थियों को दशहरा से पहले मिलेगी राशि। जागरण

130 लाभार्थियों को दशहरा से पहले मिलेगी राशि। जागरण

HighLights

  1. दशहरा से पहले करीब 130 लाभुकों को PM आवास योजना की किस्त मिलेगी।

  2. नगर निगम क्षेत्र में कुल 6,909 आवास स्वीकृत किए गए थे।

  3. 6,655 लाभुकों में से 4,120 आवास पूरे, जबकि 2,535 निर्माणाधीन हैं।

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। दशहरा से पहले अपने घर का सपना पूरा करने की उम्मीद लगाए बैठे परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के करीब 130 लाभुकों को त्योहार से पहले किस्त की राशि मिलने की संभावना है।

वहीं, शेष लाभुकों को दीपावाली के आसपास भुगतान किए जाने की उम्मीद है। किस्त की राशि मिलने से आर्थिक तंगी के कारण अधूरे पड़े मकानों का निर्माण फिर से गति पकड़ सकता है। नगर निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुल 6,909 आवास स्वीकृत किए गए थे। इनमें से 254 लाभुकों ने अपने आवास सरेंडर कर दिए।

इसके बाद अब 6,655 लाभुक योजना का लाभ ले रहे हैं। इनमें 4,120 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 2,535 आवास अभी निर्माणाधीन हैं। निर्माणाधीन आवासों के लाभुकों को निर्माण कार्य की प्रगति के आधार पर अलग-अलग चरणों में किस्त की राशि दी जानी है। लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रहे लाभुकों को अब त्योहार से पहले राशि मिलने की उम्मीद जगी है।

नगर निगम प्रशासन की ओर से रुकी हुई किस्तों के भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। पहले चरण में करीब 130 लाभुकों को दशहरा से पहले राशि मिलने की संभावना है। इसके बाद अन्य लाभुकों को दिवाली के आसपास भुगतान किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

त्योहार पर परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

किस्त की राशि मिलने से उन परिवारों को सबसे अधिक राहत मिलेगी, जिनके मकान पैसों की कमी के कारण अधूरे पड़े हैं। आर्थिक सहायता मिलने से निर्माण कार्य दोबारा शुरू करने और घर को जल्द पूरा करने में मदद मिलेगी। त्योहार के मौसम में राशि मिलने की उम्मीद से लाभुकों में भी उत्साह है। अब सभी की नजर नगर निगम प्रशासन की ओर से भुगतान की अगली प्रक्रिया पर टिकी है। 

यह भी पढ़ें- ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल तो याद आए भीष्म नारायण सिंह, पलामू के नेता का ऐसा था राजनीतिक सफर