Move to Jagran APP

अटल की याद में मोर्चा ने किया पौधारोपण

विश्रामपुर : विश्रामपुर नगर परिषद क्षेत्र के गोदरमा गांव स्थित रामकृष्ण गौशाला में झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु ¨सह उर्फ बबलू ¨सह की ओर से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की याद में शनिवार को पौधारोपण किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 11:23 PM (IST)Updated: Sat, 18 Aug 2018 11:23 PM (IST)
अटल की याद में मोर्चा ने किया पौधारोपण
अटल की याद में मोर्चा ने किया पौधारोपण

विश्रामपुर : विश्रामपुर नगर परिषद क्षेत्र के गोदरमा गांव स्थित रामकृष्ण गौशाला में झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु ¨सह उर्फ बबलू ¨सह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में शनिवार को पौधारोपण किया। फलदार व इमारती पौधे लगाए। मौके पर ¨सह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय वाजपेयी विश्व के नेता थे। उन्हें हम कभी नहीं भूल पाएंगे। कार्यक्रम में मनोज पांडेय,प्रवीण ¨सह, शिवलाल शुक्ला, जयप्रकाश शुक्ला, शुभम शुक्ला,बलराज विश्वकर्मा, नवीन पांडे,डब्लू चौबे,अखिलेश चौबे,ऋषि शुक्ला, शशिकांत शुक्ला सहित झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता भी शामिल थे। अटलजी के निधन पर शोकसभा

loksabha election banner

संवाद सूत्र, मेदिनीनगर : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल मेदिनीनगर के तत्वावधान में स्थानीय बस स्टैंड क्षेत्र स्थित एसआर कॉम्प्लेक्स में शनिवार को शोकसभा हुई। इसमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष राजहंस अग्रवाल ने की। नगर अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा कि अटलजी के निधन से भारतीय राजनीति को गहरी क्षति पहुंची है। अटलजी देश के सबसे बड़े राजनीतिक शख्सियत के साथ साथ प्रखर वक्ता, कवि, लेखक, ¨चतक और करिश्माई व्यक्तित्व के थे। भाजपा नेता अविनाश वर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रूपा ¨सह, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री गुड्डू खां, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेत्री रेणुका पांडेय, भाजपा नेता पंकज जायसवाल, ओम प्रकाश पप्पू, मीडिया प्रभारी सोमेश ¨सह, महामंत्री छोटू सिन्हा, अजय ¨सह, नगर मंत्री रवि ¨सह, दीपक ¨सह, पूर्णिमा चंद्रवंशी, मनीष अग्रवाल,नंदलाल जी,आकाश कुमार,नितेश कमलापुरी, नरेंद्र ¨सह, अमर सहाय एवं काफी संख्या में लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.