उच्च शिक्षा को ले पिपरा प्रखंड में खुलेगा डिग्री कॉलेज : प्रफुल्ल
हुसैनाबाद हुसैनाबाद विधानसभा के पिपरा प्रखंड के गरीब बच्चे उच्च षिक्षा से वंचित रहते हैं। इसे लेकर भूमि विकास बैंक के निर्देषक सह भाजपा नेता प्रफुल्ल सिंह ने पिपरा प्रखंड मुख्यालय में डिग्री कॉलेज खोलने का संकल्प के साथ घोशणा कर दिया है। उन्होंने पत्रकारों के साथ हुई वार्ता में कहीं।
संवाद सूत्र, हुसैनाबाद : हुसैनाबाद विधानसभा के पिपरा प्रखंड के गरीब बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित रहते हैं। इसे लेकर भूमि विकास बैंक के निर्देशक सह भाजपा नेता प्रफुल्ल सिंह ने पिपरा प्रखंड मुख्यालय में डिग्री कॉलेज खोलने का संकल्प के साथ घोषणा कर दिया है। उन्होंने पत्रकारों के साथ हुई वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि हरिहरगंज पिपरा प्रखंड में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है। उन्होंने अपने पिता पूर्व मंत्री स्व0 अवधेश सिंह द्वारा धनमनी उच्च विद्यालय का निर्माण कराया था। अब स्वयं डिग्री खुलवाकर अपने स्व0 पिता के अरमानों को पूरा करेंगे। इसके लिये प्रफुल्ल सिंह ने पांच एकड़ जमीन दान देकर डिग्री कॉलेज बनवाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही छात्र-छात्राओं के लिए मुख्य पूंजी है। जिसे गरीब गुरुबों के बच्चे वंचित रह जाते हैं। गरीब बच्चे यहां से दूर जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनका अरमान है कि हुसैनाबाद विधानसभा में शिक्षा का स्तर काफी उच्चा हो। इसके लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे राज्य के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पिपरा प्रखंड में डिग्री कॉलेज में मान्यता दिलाने के लिये प्रयासरत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जपला में भी मेरे पिता पूर्व मंत्री अवधेश सिंह द्वारा एके सिंह डिग्री कॉलेज खुलवाया गया था। जो आज दस हजार से अधिक छात्र-छात्रा अध्यनरत हैं। अब हुसैनाबाद क्षेत्र के गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता है। प्रफुल्ल सिंह ने कहा कि जनता चाहे तो वे हुसैनाबाद विधानसभा में अमनचैन के साथ-साथ शिक्षा, सिचाई स्वास्थ्य, सड़क के साथ-साथ बिजली की व्यवस्था सु²ढ़ होगी। उन्होंने जनता से भी आह्वान किया है कि क्षेत्र में विकास को आगे बढ़ाने के लिये वैसे प्रत्याषी चुने जो योग्य हो। उन्होंने लगातार हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर क्षेत्र की समस्या से रूबरू होने व इसकी जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री को देने के साथ-साथ भाजपा द्वारा राज्य व केंद्र में किये जा रहे विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। प्रफुल्ल के साथ उनके सहयोग में युवराज सिंह, परिखा मेहता, सुरेश पासवान, बुटन यादव, अभय सिंह, सुदामा सिंह, धनंजय सिंह, उपेंद्र सिंह, आलोक सिंह सहित काफी संख्या में लोग शामिल हैं।