विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू में 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Published: Tue, 20 Oct 2026 03:38 PM (IST)

पलामू के हैदरनगर में एक 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मायके पक्ष ने हत्या ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. पलामू के हैदरनगर में 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत।

  2. मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, ससुराल ने बताया आत्महत्या।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, मामले की जांच जारी है।

संवाद सूत्र, हैदरनगर (पलामू)। पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के पतरिया गांव में 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला दो बच्चों की मां थी।

घटना के बाद मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि ससुराल पक्ष का दावा है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, हुसैनाबाद भेज दिया है। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

पति से विवाद के बाद हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार, महिला और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। ससुराल पक्ष का कहना है कि विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वहीं, गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के लामारी गांव निवासी महिला के भाई लालजी रजवार ने अपने बहनोई संतोष कुमार रजवार पर झगड़ा करने और उसकी बहन के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।

मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

महिला के भाई लालजी रजवार ने आशंका जताई है कि उसकी बहन की गला दबाकर हत्या की गई है। इस आरोप के बाद मामला संदिग्ध हो गया है। हालांकि, हत्या या आत्महत्या को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

घटना की सूचना मिलने के बाद हैदरनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

महिला की मौत हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है।

यह भी पढ़ें- नकली पिस्तौल दिखाकर कैश और मोबाइल की लूट, 3 आरोपी देवघर से 3 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- देवघर में मेला घूमने आए बिहार के युवक की गोली मारकर हत्या, नशे की हालत में विवाद के बाद वारदात की आशंका