नकली पिस्तौल दिखाकर कैश और मोबाइल की लूट, 3 आरोपी देवघर से 3 गिरफ्तार
देवघर के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र में नकली पिस्तौल दिखाकर वाहन चालक से लूटपाट करने के आरोप में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
-1792490282703_m.webp)
लूट के आरोपी गिरफ्तार। फोटो जागरण
HighLights
देवघर में नकली पिस्तौल दिखाकर लूटपाट के तीन आरोपी गिरफ्तार।
पुलिस ने आरोपियों से नकली पिस्तौल, बाइक, मोबाइल फोन बरामद किया।
मारगोमुंडा थाना क्षेत्र में वाहन चालक से हुई थी लूटपाट।
जागरण संवाददाता, देवघर। जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र से नकली पिस्तौल का डर दिखाकर एक वाहन चालक से लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपितों में जिले के सारठ थाना क्षेत्र के बांधडीह गांव निवासी अर्जुन यादव, संजय यादव और मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के दोहरी गांव निवासी डब्ल्यू यादव शामिल हैं।
इनके पास से एक स्टील के रंग का नकली पिस्तौल, घटना को अंजाम देने में प्रयोग किया गया एक टीवीएस अपाचे बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की रात को मधुपुर थाना क्षेत्र के मीना बाजार बैंक कॉलोनी मोहल्ला निवासी त्रिपुरारी रजवार बोलेरो पिकअप वैन से मधुपुर से आसनसोल मछली लाने के लिए जा रहा था।
उसके साथ उसका उपचालक कुंदन विश्वकर्मा भी था। घर से निकलने के कुछ देर बाद एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनका पीछा किया। एक ने हेमलेट पहना हुआ था और दो ने अपना चेहरा गमछा से ढक रखा था।
तीनों उनका पीछा करते हुए मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के लहरजोरी गांव के पास पहुंचे। उनकी गाड़ी से आगे निकलकर उन्हें पिस्तौल दिखाकर जबरन रोका।
उसके बाद पिस्तौल का डर उनके जेब से नकदी, मोबाइल फोन छीन लिया। वहीं वैन की चाभी भी लूटने का प्रयास किया।
शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां आने लगे। ये देखकर वे लोग मारपीट करने लगे। जिस कारण वह घायल हो गए। बाद में वसीम अंसारी व एक बदमाश के बीच हाथापाई हो गयी।
इस दौरान बदमाश को भी चोट लग गयी। बाद में दो बदमाश वहां से भाग गए। वहीं एक को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया। उसके पास से निकली पिस्तौल बरामद किया गया।
पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अर्जुन यादव बताया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को भी पकड़ लिया।
पूछताछ करने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया है। छापेमारी दल में मारगोमुंडा थाना प्रभारी शशि कपूर, एसआइ लक्ष्मण बोबोंगा, साहेब राम किस्कु, एएसआइ विरेन्द्र राम व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी में ज्वेलरी शॉप और CSP सेंटर में लूट की डकैती साजिश नाकाम, 10 शातिर गिरफ्तार; हथियार बरामद
