मानसिक तनाव बना मौत का कारण! पलामू में 28 वर्षीय शिक्षक ने फांसी लगाकर दी जान
मेदिनीनगर के छेछानी टोला में हेरिटेज स्कूल के शिक्षक प्रणव पांडेय ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ...और पढ़ें

शिक्षक प्रणव पांडेय ने की आत्महत्या।
HighLights
हेरिटेज स्कूल के शिक्षक प्रणव पांडेय ने की आत्महत्या।
पुलिस मामले की जांच में जुटी, स्वजनों से पूछताछ जारी।
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू के सदर थाना क्षेत्र के छेछानी टोला निवासी हेरिटेज स्कूल के 28 वर्षीय शिक्षक प्रणव पांडेय ने सोमवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद स्वजनों में मातम पसरा है।
बताया गया कि प्रणव पांडेय शहर के एक निजी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थें। स्वजनों के अनुसार प्रणव पांडेय स्वभाव से शांत और सरल प्रवृत्ति के थे। सोमवार रात किसी बात को लेकर वह मानसिक तनाव में थे। इसी दौरान उन्होंने घर में फांसी लगा ली।
स्वजनों को जानकारी मिलने के बाद उन्हें गंभीर हालत में तत्काल इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के पदाधिकारी और जवान विकास कुमार व महेंद्र कुमार एमएमसीएच पहुंचे।
पुलिस ने स्वजनों से घटना की जानकारी ली और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। वहीं, सदर थाना पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटना के संबंध में स्वजनों से पूछताछ की है। प्रारंभिक जानकारी में मानसिक तनाव की बात सामने आई है।
हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। घटना से शिक्षक के सहकर्मियों और परिचितों में भी शोक है।
यह भी पढ़ें- Facebook Live पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, स्वजनों की सूझबूझ से बची जान; कोडरमा में मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें- 'न्याय दो या फांसी दो', रांची में JSSC-CGL सफल अभ्यर्थियों ने निकाला फ्लैश लाइट मार्च
