विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Facebook Live पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, स्वजनों की सूझबूझ से बची जान; कोडरमा में मचा हड़कंप

Published: Wed, 19 Aug 2026 11:18 AM (GMT+05:30)

कोडरमा के जयनगर में सदानंद यादव ने फेसबुक लाइव के दौरान आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन स्वजनों ने समय रहते ...और पढ़ें

युवक ने फेसबुक लाइव पर आत्महत्या का प्रयास किया।

युवक ने फेसबुक लाइव पर आत्महत्या का प्रयास किया।

HighLights

  1. युवक ने फेसबुक लाइव पर आत्महत्या का प्रयास किया, स्वजनों ने बचाया।

  2. पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, अब खतरे से बाहर है।

संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा)। पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक ने फेसबुक लाइव के दौरान ऐसा कदम उठाने की कोशिश की, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के दौरान स्वजनों की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई से युवक की जान बच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, थाना क्षेत्र के सतडीहा निवासी सदानंद यादव ने फेसबुक लाइव वीडियो के दौरान आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, स्वजन की तत्परता से उसकी जान बच गई। स्वजन ने समय रहते कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया।

सदानंद पिछले करीब एक वर्ष से पारिवारिक विवाद को लेकर परेशान था। पैतृक घर के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा है। सदानंद ने भाई परमसांद यादव पर लगातार परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

फेसबुक लाइव के दौरान भी उसने अपनी परेशानी का जिक्र किया। उसका आरोप है कि कुछ बाहरी लोग मामले में हस्तक्षेप कर उसके भाई को उसके खिलाफ भड़का रहे हैं। इससे परिवार में लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

बताया गया कि फेसबुक लाइव के दौरान सदानंद अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। स्वजन लाइव वीडियो देख रहे थे और उसे ऐसा कदम नहीं उठाने के लिए समझाते रहे। दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने तत्काल दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। घटना का लाइव वीडियो तेजी से प्रसारित होने से इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना पर थाना प्रभारी विकास कुमार और एसआइ शमसुद्दीन खान मौके पर पहुंचे और सदानंद का हालचाल जाना। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के खतरे से बाहर होने की जानकारी मिली है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पारिवारिक विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।