पलामू को बनाएं अलग राज्य : पीएलएम
पलामू राज्य का दर्जा रखने की सभी अहर्ताएं पूरी करता है। पलामू के विकास के लिए अगल राज्य जरूरी है। इसके लिए पलामू, गढ़वा, लातेहार व चतरा जिलेवासियों को इस लड़ाई में शामिल होना चाहिए। उक्त बातें पिपुल्स लिबरल मुवमेंट के फाउंडर श्याम सुंदर मिस्त्री सत्यार्थी ने कही। वे बुधवार को स्थानीय छह मुहान चौक स्थित नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पलामू, लातेहार, गढ़वा व चतरा जिला बुनियादी सुविधाद्मअें से चंचित है। अब तक
मेदिनीनगर : पलामू राज्य का दर्जा रखने की सभी अहर्ताएं पूरी करता है। पलामू के विकास के लिए अगल राज्य जरूरी है। इसके लिए पलामू, गढ़वा, लातेहार व चतरा जिलेवासियों को इस लड़ाई में शामिल होना चाहिए। उक्त बातें पिपुल्स लिबरल मुवमेंट के संस्थापक श्याम सुंदर मिस्त्री सत्यार्थी ने कही। वे बुधवार को मुवमेंट की ओर से स्थानीय छहमुहान के निकट आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पलामू, लातेहार, गढ़वा व चतरा जिला आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। अब तक की सूबे की सरकारों ने झारखंड के पश्चिमांचल वासियों की परवाह नहीं की। इस कारण इन जिलों में बेरोजगारी, गरीबी, भूखमरी, अशिक्षा, असुरक्षा, सुखाड़, अकाल, ¨हसा, संगठित अपराध व सामूहिक पलायन गंभीर समस्या दशकों से बनी हुई है। वक्ता उमेश प्रसाद, मंदीप कुमार उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, अखिलेश पांडेय, अखिलेश विश्वकर्मा, राम कुमार मिस्त्री आदि ने कहा कि यहां के खनिज व वन पदार्थों का समुचित ढंग से दोहन व नियोजन नहीं होने की वजह से गरीबी व बेरोजगारी बढ़ गई है। खनिज पदार्थों पर आधारित कल कारखाने यहां अब तक नहीं खोले गए। यहां के लोगों के लिए आजादी बेमतलब साबित हो रही है। पीएलएम अलग राज्य लेकर रहेगा। सभा में प्रधानमंत्री से शीघ्र पलामू को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग की गई।