विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, दो साल में ही बह गया किनारा; निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

Published: Fri, 04 Sep 2026 10:50 AM (IST)

पलामू के नौडीहा बाजार में मूसलाधार बारिश से डगरा पिकेट-नाविगढ़ सड़क का किनारा बह गया, जिससे आवागमन बाधित हुआ और ...और पढ़ें

मूसलाधार बारिश से डगरा पिकेट-नाविगढ़ सड़क का किनारा बहा। जागरण

मूसलाधार बारिश से डगरा पिकेट-नाविगढ़ सड़क का किनारा बहा। जागरण

संवाद सूत्र, नौडीहा बाजार (पलामू)। प्रखंड क्षेत्र में करीब दो घंटे मूसलाधार वर्षा से डगरा पिकेट से नाविगढ़ तक बनी सड़क की गुणवत्ता की पोल खुल गई। डगरा पिकेट के समीप सपही नदी पर बने पुल के पास सड़क का किनारा बारिश के तेज बहाव में बह गया। इससे सड़क खतरनाक बन गई। आवागमन प्रभावित हो गया।

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के महज दो साल के भीतर सड़क की यह स्थिति हो गई। यह निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करती है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत डगरा पिकेट से नाविगढ़ तक करीब पांच किलोमीटर सड़क और पुल-पुलिया का निर्माण लाखों-करोड़ों रुपये की लागत से कराया गया था।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई। घटिया सामग्री के इस्तेमाल और निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किए जाने के कारण सड़क पहली ही तेज बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क का किनारा बह जाने और मार्ग के जर्जर होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

खासकर स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षतिग्रस्त हिस्से से गुजरते समय कभी भी बड़ा दुर्घटना हो सकता है। स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया। संबंधित विभाग के अधिकारियों व संवेदक की भूमिका जांच की मांग की है। 

यह भी पढ़ें- 30 साल पुराने घोटाले में ACB का एक्शन, पलामू के तीन थानों में छापेमारी कर 6 आरोपियों को दबोचा

यह भी पढ़ें- पहले मारी गोली, भागने लगा तो दोबारा किया फायर; पलामू में युवक की हत्या