Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Palamu News: पलामू में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत; एक गंभीर रूप से घायल

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 08:07 AM (IST)

    पलामू में एक भीषण हादसे के बाद हड़कंप मच गया। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा महावीर मोड़ के पास हुआ जहां तेज रफ्तार अपाची बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायलों को सदर अस्पताल भेजा जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया।

    Hero Image
    पलामू में बाइक की भीषण टक्कर (जागरण)

    संवाद सूत्र, नीलांबर-पीताम्बरपुर(पलामू)। Palamu News: पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के महावीर मोड़ के पास भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के महावीर मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार अपाची बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सदर अस्पताल, डाल्टनगंज भेजा, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।

    प्रारंभिक जांच में अत्यधिक रफ्तार और बाइक पर तीन सवार होने की वजह से नियंत्रण खोने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    बेहोश अवस्था में बच्चे के साथ मिली महिला, लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती

    वहीं एक अन्य मामले में हजारीबाग शहर के मटवारी मोहल्ला से गुरुवार की सुबह एक महिला बेहोश अवस्था में लोगों को मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस मंगाकर उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया। वहीं महिला के अस्पताल पहुंचने के बाद प्राथमिक उपचार के बाद उसे फीमेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती करा दिया गया।

    मिली जानकारी के मुताबिक महिला ब्राउन शुगर के नशे में होने की बात डाक्टरों ने कही। वहीं महिला के चेहरे पर चोट का निशान भी दिख रहा था। हालांकि दोपहर तक उसके होश में नहीं आने के बाद डाक्टरों की सलाह पर उसे ओल्ड आईसीयू में भर्ती करा दिया गया।

    इस दौरान उसके साथ उसका दो वर्ष का पुत्र भी साथ रहा। वहीं महिला के बेहोश होने के कारण उसका नाम पता आदि नहीं मिल पाया है।

    वहीं अब तक महिला कोई रिश्तेदार अस्पताल नहीं पहुंचा है। लोगों की माने तो महिला की शादी उत्तर प्रदेश में हुई थी। कोविड में लगे लाकडाउन के दौरान वह उत्तर प्रदेश से हजारीबाग आ गई।

    यहां आने पर उसका संबंध किसी और पुरुष के साथ हो गया और महिला उसी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। इस बीच दोनों का एक बच्चा भी हुआ।

    वहीं संभावना जताई जा रही है लिव इन रिलेशनशिप में जिस पुरुष के साथ रहती थी, उसने उसे छोड दिया है। हालांकि डाक्टरों के द्वारा महिला की स्थिति नाजुक होने के कारण बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया था।

    लेकिन परिजन के नहीं रहने के कारण समाचार लिखे जाने तक वह मेडिकल कालेज अस्पताल के ओल्ड आईसीयू में ही भर्ती थी।

    ये भी पढ़ें

    Jharkhand News: आदित्यपुर के ब्यूटीपार्लर में हुई छापामारी, पुलिस को देखते ही लड़कियों में मच गया हड़कंप

    Gumla News: गुमला में दिल दहलाने वाली वारदात, अपहरण के बाद युवती की हत्या कर तालाब में फेंका