Move to Jagran APP

कंडा घाटी में वाहनों में टक्कर, हाइवा चालक घायल

संवादसूत्र मेदिनीनगर (पलामू) पलामू जिला के नावाबाजार प्रखंड कंडा घाटी में मंगलवार की देर

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 06:59 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 06:59 PM (IST)
कंडा घाटी में वाहनों में टक्कर, हाइवा चालक घायल
कंडा घाटी में वाहनों में टक्कर, हाइवा चालक घायल

संवादसूत्र, मेदिनीनगर (पलामू): पलामू जिला के नावाबाजार प्रखंड कंडा घाटी में मंगलवार की देर रात वाहनों में टक्कर हो गई। इसमें हाइवा चालक घायल हो गया। दुर्घटना एनएच 98 मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य सड़क पर हुई। बताया जाता है कि कोहरा के कारण यह दुर्घटना हुई है। जानकारी के अनुसार उक्त मार्ग पर कंडा घाटी में दो चिप्स लोड हाइवा जा रहे थे। तीखा मोड़ पर पहला हाइवा का एक आइसर ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसमें एक हाइवा चालक के दोनों पैर टूट गया। इधर आइसर ट्रक चालक व पीछे से आ रहा एक दूसरे हाइवा में भी हल्की टक्कर हो गई। बताया जाता है हाइवा चालक अपनी गाड़ी को बचाते-बचाते भी धीमी गति से टकरा गया। वाहन व चालक सुरक्षित है। घटना की तत्काल सूचना नावाबाजार थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एएसआइ भाषो रजक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद घायल हाइवा चालक को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मालूम हो कि एनएच 98 पर कंडा घाटी से गुजरने वाली सड़क पर कई तीखे मोड़ हैं। सड़क सीधी नहीं रहने के कारण प्राय: दुर्घटनाएं होती रहती है। इस मार्ग पर कई बार ट्रिपल वाहन एक्सीडेंट हो चुके हैं। कई लोगों की जाने भी जा चुकी है। बावजूद एनएच विभाग इस सड़क को सीधी करने का कोई प्रयास नहीं किया है। लोगों ने मांग की है कि अविलंब इस सड़क को सीधी की जाए। इससे दुर्घटनाओं की आशंका काफी कम हो जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.